Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कराया 2019 चुनावों के लिए सर्वे, भाजपा को मिलीं इतनी सीटें

गोयल के मुताबिक, इस सर्वेक्षण के लिए देश भर में 5.4 लाख से अधिक लोगों की प्रतिक्रिया ली गई।

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: November 18, 2018 12:59 IST
Piyush Goyal claims survey commissioned by him predicts about 300 LS seats for BJP | Facebook- India TV Hindi
Piyush Goyal claims survey commissioned by him predicts about 300 LS seats for BJP | Facebook

मुंबई: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर एक सर्वे कराया है। इस सर्वे के मुताबिक, 2019 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी आसानी से बहुमत हासिल कर लेगी। उन्होंने शनिवार को दावा किया कि उनके इस सर्वे के मुताबिक अगले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा 297 से 303 सीटें जीतेंगी। 

गोयल के मुताबिक, इस सर्वेक्षण के लिए देश भर में 5.4 लाख से अधिक लोगों की प्रतिक्रिया ली गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2013 में भी इसी तरह का सर्वे कराया था और 2014 में भाजपा को पूर्ण बहुमत का अनुमान लगाया था जो सही साबित हुआ। उन्होंने कहा कि 2019 के लिए अगस्त-सितंबर में सर्वेक्षण किया गया था।

उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि भाजपा 2019 के लोकसभा चुनावों में कुद के दम पर 297-303 सीटें जीतती हुई लग रही है। गोयल ने साफ किया कि यह सर्वे भारतीय जनता पार्टी द्वारा नहीं बल्कि एक प्राइवेट एजेंसी द्वारा किया गया है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement