Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Pilibhit Lok Sabha Chunav Results 2019 Live News Updates​: पीलीभीत से वरुण गांधी भारी मतों के साथ हुए विजयी

Pilibhit Lok Sabha Chunav Results 2019 Live News Updates​: प्रदेश में अमेठी और रायबरेली के अलावा पीलीभीत वो लोकसभा सीट है जिसे देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। इस बार वरुण गांधी की जीत हुई।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 23, 2019 18:48 IST
Pilibhit Election Results- India TV Hindi
Pilibhit Election Results

Pilibhit Lok Sabha Chunav Results 2019 Live News Updates​:  उत्तर प्रदेश में अमेठी और रायबरेली के अलावा पीलीभीत वो लोकसभा सीट है जिसे देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर पिछले तीन दशक से मेनका गांधी और बेटे वरुण गांधी का ही राज रहा है। पिछली बार मेनका गांधी ने यहां से चुनाव लड़ा था और इस बार उनके बेटे वरुण गांधी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के हेमराज वर्मा और जनता दल यूनाइटेड के डॉक्टर भरत के बीच है। यहां से 6 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं।

पीलीभीत लोकसभा सीट पर  वरुण गांधी 254386 वोटों के साथ जीत गए हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के हेमराज वर्मा  को हार का सामना ककना पड़ा।

2014 के लोकसभा चुनाव में पीलीभीत में कुल 62.9% मतदान हुआ जिसमें बीजेपी की मेनका गांधी को 52 फीसदी से भी ज्यादा वोट मिले और उन्होंने चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की। मेनका गांधी को 52.1% और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 22.8% वोट हासिल हुए थे।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement