Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Lok Sabha Election 2019 Phase 1 Voting: पहले चरण का मतदान संपन्न, जानें कहां कितनी वोटिंग हुई - Lok Sabha Chunav 2019 Hindi News, India TV

Lok Sabha Election 2019 Phase 1 Voting: लोकसभा चुनावों की पहले चरण की वोटिंग के साथ-साथ राजनीति से जुड़ी अहम खबरें और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ बने रहें।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: April 12, 2019 13:20 IST
Loksabha elections 2019- India TV Hindi
Image Source : AP Lok Sabha Election 2019 Phase 1 Voting Updates: लोकसभा चुनाव (Lok Sabbha Election) के पहले चरण का मतदान (1st Phase Lok Sabha Election 2019) संपन्न हो गया।

Lok Sabha Election 2019 Phase 1 Voting: 1st Phase Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव (Lok Sabbha Election) के पहले चरण का मतदान (1st Phase Lok Sabha Election 2019) संपन्न हो गया है। पहले चरण की वोटिंग में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज जिन 91 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई है, उनमें अधिकतर में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका था। ​पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों (सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा) और बिहार की 4 सीटों (औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई), असम की 5 और महाराष्ट्र की 7, ओडिशा की 4 और पश्चिम बंगाल की 2 सीटों के लिए मतदान हुआ।

Lok Sabha Chunav 2019: आपकी लोकसभा सीट पर किस नेता के खिलाफ कौन लड़ रहा है चुनाव? पढ़िए पूरी जानकारी

Lok Sabha Election 2019 Phase 1 Voting LIVE Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 9:25 PM (IST)

    बीजेपी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करवाई। बीजेपी का आरोप है कि आज सीएम पटनायक के भाषण का प्रसारण एक टीवी चैनल पर किया गया जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है।

  • 9:25 PM (IST)

    इस चुनाव में अबतक 2626 करोड़ रुपये का सामान और कैश पकड़ा गया है। इसमें से 607 करोड़ रुपये कैश, 198 करोड़ की शराब, ड्रग्स 1091 करोड़, 486 करोड़ की कीमती धातु और 48 करोड़ का फ्री में बांटे जाने वाले अन्य सामान है: चुनाव आयोग

     

  • 9:24 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल में 81 फीसदी, असम में 68 फीसदी, सिक्किम में 69 फीसदी, त्रिपुरा में 81.8 फीसदी, मिजोरम 60 फीसदी मणिपुर 78.2 फीसदी, नागालैंड में 78 फीसदी मतदान। पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश में 66 फीसदी, बिहार में 50 फीसदी, महाराष्ट्र में 56 फीसदी, मेघायल में 67.16 फीसदी, ओडिशा में 68 फीसदी और उत्तर प्रदेश में 63.69 फीसदी मतदान।

  • 7:35 PM (IST)

    अंडमान निकोबार में आज 70.67 फीसदी वोटिंग, छत्तीसगढ़ में ज्यादातर चुनाव शांतिपूर्ण हुआ, वहां फिलहाल 56 फीसदी मतदान हुआ, आंध्र प्रदेश में अब तक 55 फीसदी मतदान, तेलंगाना में 60 फीसदी मतदान हुआ, उत्तराखंड में आज 5 बजे तक 57.85 फीसदी मतदान: चुनाव आयोग

  • 7:34 PM (IST)

    महिलाओं-दिव्यांगों का मतदान में हिस्सा लेने के लिए शुक्रिया, राज्य प्रशासन, राजनीतिक पार्टियों और मीडिया आदि का भी धन्यवाद: चुनाव आयोग

  • 6:54 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव 2019: शाम 5 बजे तक बिहार में 50 फीसदी, तेलंगाना में 60.57 फीसदी, मेघालय में 62 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 59.77 फीसदी, मणिपुर में 78.20 फीसदी, लक्षद्वीप में 65.9 फीसदी,असम में 68 फीसदी मतदान।

  • 6:03 PM (IST)

    देशभर के 20 राज्यों में आज वोटिंग हुई। यूपी, बिहार, बंगाल, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ समेत बीस राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हुआ। अभी तक की खबरों के मुताबिक यूपी में करीब 60 फीसदी से ज्यादा, बिहार में करीब 55 फीसदी से ज्यादा, वहीं बंगाल में 70 फीसदी के पार मतदान हुआ है।

  • 5:52 PM (IST)

    महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बूथ से लौट रहे CRPF जवानों पर फायरिंग, सुरक्षाबलों ने की जवाबी कार्रवाई। किसी के घायल होने की खबर नहीं।

  • 5:37 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव 2019 के प्रथम चरण के तहत बिहार में चार लोकसभा क्षेत्रों के नक्सल प्रभावित 15 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो गया। शाम चार बजे तक 48.74 प्रतिशत मतदान हुआ।

  • 5:19 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के बिजनौर में तैयार होकर वोट डालने पहुंचा दूल्हा।

  • 4:44 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव: दोपहर तीन बजे तक जम्मू-कश्मीर में 46.17, महाराष्ट्र में 46.13, अरुणाचल प्रदेश 50.87, आंध्रा प्रदेश 55 और सिक्किम में 55 फीसदी मतदान दर्ज।

  • 4:31 PM (IST)

    अगर आपसे इस चुनाव में जरा भी चूक हुई, तो केंद्र में पहले वाली कमजोर और भ्रष्ट सरकार बनेगी। इस महामिलावट को मौका मिला तो देश का तबाह होना, आपका तबाह होना तय है: असम के सिलचर में पीएम मोदी

  • 4:27 PM (IST)

    चाय का नाम सुनते ही उनका स्वाद बिगड़ जाता है। पहले मुझे लगता था कि मैं ही चायवाला हूं जिसे ये गाली देते हैं लेकिन असम और पश्चिम बंगाल के चाय बागानों की तरफ कांग्रेस ने दशकों से नजर भी नहीं डाली: असम के सिलचर में एक रैली में पीएम मोदी

  • 4:27 PM (IST)

    चुनाव में हवा का रुख किस तरफ है, ये आपके उत्साह से साफ दिख रहा है। आज देश के कुछ हिस्सों में प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। अब तक की जानकारी के अनुसार ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ की जबरदस्त लहर दिख रही है: असम के सिलचर में एक रैली में पीएम मोदी

  • 4:06 PM (IST)

    देश के 20 राज्यों की 91 सीटों पर जमकर वोटिंग हो रही है। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी की 8 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 50 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है, बिहार की 4 सीटों पर भी 45 फीसदी से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं। बंगाल की दो सीटों कूच बिहार और अलीपुरद्वार में करीब 45 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भी बंपर वोटिंग हो रही है। नागालैंड में 47 फीसदी, मिजोरम में 48 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। इसके अलावा तेलंगाना में 41और छत्तीसगढ़ में 45 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है।

  • 3:55 PM (IST)

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने नागपुर में वोट डाला।

  • 3:54 PM (IST)

    नागपुर लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 3 बजे तक 38.35 फीसदी मतदान। लक्षद्वीप में दोपहर 3 बजे तक 51.25%, उत्तराखंड 46.59% और मणिपुर में 68.90% मतदान।

  • 3:36 PM (IST)

    अरूणाचल प्रदेश में कुरूंग कुमे जिले के तली विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान दो प्रतिद्वंद्वी दलों के समर्थकों के बीच हुई झड़प में कम से कम तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राज्य में विधानसभा की 57 सीटों और लोकसभा की दो सीटों के लिए मतदान जारी है।

  • 3:30 PM (IST)

    गृह मंत्रालय ने कांग्रेस की शिकायत पर यह बात कही कि उन्हें कांग्रेस की तरफ से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है लेकिन सामने आए विडियो के बाद उन्होंने एसपीजी से सफाई मांगी थी। गृह मंत्रालय के मुताबिक, एसपीजी के डायरेक्टर ने उन्हें बताया कि जो हरी लाइट विडियो में दिखाई दे रही है वह AICC के कैमरामैन द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फोन की है।

  • 3:14 PM (IST)

    कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा के संबंध में गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया कि अमेठी से नामांकन दाखिल करने के बाद जब राहुल गांधी मीडिया से बातचीत कर रहे थे तब कम से कम 7 अलग-अलग लोकेशन से उन पर लेजर रिफ्लेक्ट हुआ।

  • 2:57 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव: यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद।

  • 2:55 PM (IST)

    1971 के युद्ध के बाद अगर कांग्रेस चाहती तो असम से कश्मीर तक की समस्याओं का समाधान कर सकती थी। लेकिन कश्मीर भी जलता रहा और असम की स्थिति भी गंभीर होती रही: असम में पीएम मोदी 

  • 2:54 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव: दोपहर एक बजे तक मेघालय में 44.5 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में 41 प्रतिशत, असम में 44.33 प्रतिशत और त्रिपुरा में 53.17 प्रतिशत मतदान दर्ज।

  • 2:52 PM (IST)

    भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

  • 2:23 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश में गुरुवार को तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के बीच विभिन्न स्थानों पर हिंसा होने के कारण तेदेपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और आंध्र प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव समेत 10 लोग घायल हो गए।

  • 2:08 PM (IST)

    ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे हैं। मॉक पोलिंग के दौरान कुछ दिक्कतें आई थीं इसलिए हमने पूरा सेट बटल दिया था: राकेश कुमार, मजिस्ट्रेट (बिजनौर सेक्टर), ईवीएम पर हाथी का बटन दबाने पर कमल का चिन्ह दिखाई देने की खबरों पर

  • 2:07 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए यूपी की 8 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक औसत 38.78% मतदान।

  • 1:50 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में विभिन्न लोकसभा सीटों के लिए एक बजे तक मतदान का प्रतिशत:
    सहारनपुर -41.60%
    कैराना -39.80%
    मुजफ्फरनगर -37.60%
    बिजिनोर - 40.80%
    मेरठ- 40.60%
    बागपत- 38%

  • 1:32 PM (IST)

    वीडियोः रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन भरने से पहले यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने हवन किया।

  • 1:14 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के अमेठी में स्मृति इरानी के रोड शो में UP के सीएम योगी आदित्यनाथ।

  • 1:12 PM (IST)

    टॉलिवुड ऐक्टर्स नागा चैतन्य और सामंता ने भी हैदराबाद में वोट डालने के लिए पहुंचे।

  • 12:57 PM (IST)

    रायबरेली में शुरू हुआ सोनिया गांधी का रोड शा। लोकसभा चुनावों के लिए आज करेंगी नामांकन।

  • 12:48 PM (IST)

    रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन भरने से पहले यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने हवन किया। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं।

  • 12:45 PM (IST)

    आंध्र प्रदेशः बंदरलापल्ली के पुथलापट्टू विधानसभा क्षेत्र में YSR कांग्रेस पार्टी और टीडीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज।

  • 12:44 PM (IST)

    हिन्दुस्तान तो पहले आजाद हो चुका है, हमारा प्रयास इस बार अमेठी को आजाद कराने का हैः स्मृति इरानी

  • 12:30 PM (IST)

    अमेठी में अपने नामांकन से पहले रोड शो कर रही हैं स्मृति ईरानी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी हैं साथ।

  • 12:24 PM (IST)

    उर्मिला जी को राजनीति में लाया गया, वह सिलेब्रिटी हैं तो चेहरे को ही देखकर लाया गया है न, उसमें किसी को बुरा लगने का कोई कारण नहीं है। वह एक पॉलिटिकल परिवार से आई हैं, ज्ञान है उनको पॉलिटिक्स का, लेकिन पार्टी जो चुनी है वह खराब है: गोपाल शेट्टी, भारतीय जनता पार्टी

  • 12:20 PM (IST)

    सुबह 11 बजे तक जम्मू और बारामूला लोकसभा सीटों पर 24.66%,पश्चिम बंगाल में 38.08% (2 सीटें), त्रिपुरा (1 सीट) पर 26.5% मतदान हुआ।

  • 12:19 PM (IST)

    महाराष्ट्रः गढ़चिरौली जिले के एटापल्ली में एक पोलिंग बूथ के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

  • 12:13 PM (IST)

    तेलंगाना: खम्मम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका चौधरी ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा- 'मुझे उम्मीद है कि हम इस रेस को जरूर जीतेंगे। मैं बहुत आशावादी हूं।'

  • 11:43 AM (IST)

    सुबह 11 बजे तक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 25.6 प्रतिशत, कैराना में 24 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 26.40 प्रतिशत, बिजनौर में 25.10 प्रतिशत, मेरठ में 21.80 प्रतिशत, बागपत में 25 प्रतिशत, गाजियाबाद में 22.40 प्रतिशत और गौतमबुद्धनगर में 24.24 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई।

  • 11:33 AM (IST)

    गरीबों के नाम पर इनकी ठगी बंद हो जाएगी। जाति-धर्म की इनकी राजनीति बंद हो जाएगी। इन जमानती नेताओं की सीनाजोरी बंद हो जाएगी। टुकड़े-टुकड़े गैंग ही टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर जाएगा: बिहार के भागलपुर में PM मोदी

  • 11:32 AM (IST)

    मोदी जब फिर आएगा तो इनकी भ्रष्टाचार की दुकानें पूरी तरह बंद हो जाएंगी। इनके वंशवादी राजनीति के दिन लद जाएंगे। रक्षा सौदों की इनकी दलाली बंद हो जाएगी: बिहार के भागलपुर में PM मोदी

  • 11:32 AM (IST)

    महामिलावटी नेता डर फैला रहे हैं  कि अगर इस बार फिर से मोदी आ गया तो देश में चुनाव ही खत्म हो जाएगा। महामिलावटी नेता ये डर भी फैला रहे हैं कि अगर मोदी फिर सत्ता में आ गया तो संवैधानिक संस्थाएं खत्म हो जाएंगी। महामिलावटी डर फैला रहे हैं कि मोदी आरक्षण खत्म कर देगा: बिहार के भागलपुर में PM मोदी

  • 11:31 AM (IST)

    हम कह रहे हैं कि जम्मू कश्मीर में भी आतंक के अड्डों पर ताला लगा देंगे, पाकिस्तान से पैसा लेने वालों को जेल में डालेंगे। वहीं कांग्रेस और उसके साथी कह रहे हैं कि पाकिस्तान की भाषा बोलने वालों से आतंकवाद खत्म करने पर बात की जाएगी: बिहार के भागलपुर में PM मोदी

  • 11:31 AM (IST)

    दूसरी तरफ ये महामिलावटी हैं, जो कह रहे हैं कि हमारे जवानों के पास जो विशेष अधिकार है, उसको भी हटा देंगे। इन्हें देश को जवाब देना चाहिए कि वो वीर जवानों के साथ हैं या फिर आतंक फैलाने वालों के साथ: बिहार के भागलपुर में PM मोदी

  • 11:30 AM (IST)

    क्या भारत को ऐसे ही रहना चाहिए था? क्या डर-डर कर जीना ही हमारी नीति होनी चाहिए थी? क्या देश के वीर सपूतों के हाथ बांधना सही था? हमने घर में घुसकर मारा: बिहार के भागलपुर में PM मोदी

  • 11:30 AM (IST)

    याद करिए, 2014 से पहले पाकिस्तान का रवैया क्या था? आतंकवादी भी पाकिस्तान भेजता था और फिर हमलों के बाद धमकियां भी वही देता था। कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार सिर्फ कागजी कार्रवाई में उलझकर रह जाती थी: बिहार के भागलपुर में PM मोदी

  • 11:28 AM (IST)

    देश के सामान्य मानवी को सुरक्षा कवच देने वाली सारी योजनाएं इसलिए शुरु कर पाया हूं, क्योंकि आपने मुझे चौकीदारी की जिम्मेदारी दी है। निरंतर मुझे अपना आशीर्वाद, अपना समर्थन दिया है। सुरक्षा चाहे आपके हितों की हो, आपके सम्मान की हो या फिर देश की सीमा की, ये सबसे ज़रूरी है: बिहार के भागलपुर में PM मोदी

  • 11:28 AM (IST)

    फसलों के लिए लागत का डेढ़ गुणा समर्थन मूल्य तय करने की मांग बरसों से हो रही थी। ये पूरा करने का काम एनडीए की सरकार ने ही किया: बिहार के भागलपुर में PM मोदी

  • 11:27 AM (IST)

    किसानों के नाम पर अपने लिए राजनीतिक रास्ते तो बहुतों ने बनाए लेकिन इतने दशकों बाद भी स्थिति में सुधार नहीं आया। आपके चौकीदार ने बीते 5 वर्षो में इस दिशा में बड़े कदम उठाए हैं: बिहार के भागलपुर में PM मोदी

  • 11:26 AM (IST)

    नेताओं को अपने आंगन तक चकाचक सड़क पहुंचाते तो आपने बहुत देखा, बिहार के गांव-गांव तक सड़कें पहुंचाने का बीड़ा इस चौकीदार और उसके साथियों ने उठाया है: भागलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • 11:25 AM (IST)

    बड़े-बड़े फार्म हाउस वाले, महल जैसे बंगले बनाने वाले नामी-बेनामी संपत्ति खड़ा करने वाले भी आपने बहुत देखे हैं। उनसे अलग, आपके इस चौकीदार ने आपके चूल्हे-चौके का ध्यान रखा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

  • 11:24 AM (IST)

    70 साल तक आपने लाल बत्ती के रौब को बढ़ते देखा लेकिन गरीब के घर बत्ती जले, इसकी चिंता नहीं की गई। आपके इस चौकीदार ने लाल बत्ती हटाई और गरीबों के घर सफेद बत्ती जलाई है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

  • 11:23 AM (IST)

    पीएम मोदी बिहार के भागलपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

  • 11:09 AM (IST)

    सुबह 11 बजे तक बिहार की औरंगाबाद लोकसभा सीट पर 17.10 प्रतिशत, गया में 21 प्रतिशत, नवादा में 22 प्रतिशत और जमुई में 21 प्रतिशत मतदान हो चुका था। वहीं, नवादा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 21 प्रतिशत वोट पड़ चुका था।

  • 11:03 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मतदान के लिए भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीण। 9 अप्रैल को दंतेवाड़ा में एक नक्सली हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी और 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी।

  • 10:40 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल के दिनहाता में भिड़े भाजपा और तृणमूल समर्थक। इलेक्शन कमिशन ने प्रशासन से तलब की रिपोर्ट।

  • 10:38 AM (IST)

    मुजफ्फरनगरः चरथावल के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बूथ नम्बर 89 में EVM मशीन खराब। लगभग 50 मिनट बाद शुरू हुआ मतदान।

  • 10:37 AM (IST)

    महाराष्ट्रः केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नितिन गडकरी ने नागपुर लोकसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 220 पर मतदान किया। गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी हैं।

  • 10:36 AM (IST)

    AIMIM चीफ और हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी असदुद्दीन ओवैसी ने शहर के एक पोलिंग बूथ में मतदान किया। गौरतलब है कि ओवैसी हैदराबाद से तीन बार सांसद रहे हैं।

  • 10:34 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल में भी लोग मतदान के लिए बड़ी संख्या में निकल रहे हैं। अलीपुरदुआर और कूच बिहार में सुबह 9:30 बजे तक 18 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है।

  • 10:32 AM (IST)

    मिजोरम में भी वोटर्स खासा उत्साह दिखा रहे हैं। यहां सुबह 9 बजे तक 17.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

  • 10:31 AM (IST)

    असम में 9 बजे तक 10.2 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं, तेलंगाना में 9 बजे तक 10.6 प्रतिशत एवं अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 5.83 प्रतिशत मतदान हुआ है।

  • 10:30 AM (IST)

    हापुड़ में मतदान के दौरान खराब हुई ईवीएम मशीन। धौलाना क्षेत्र के नरेना गांव के बूथ संख्या 210 की घटना। बूथ पर लगी है लोगों की लंबी कतार।

  • 10:11 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीरः लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बांदीपोरा के बूथ नंबर 114 और 115 पर लाइनों में लगे मतदाता।

  • 10:10 AM (IST)

    लोकसभा चुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक तेलंगाना में 10.06%, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 5.83%, असम में 10.2%, अरुणाचल प्रदेश में 13.3% और लक्षद्वीप में 9.83% मतदान हुआ।

  • 10:06 AM (IST)

    9 बजे तक उत्तर प्रदेश के लोकसभा क्षेत्रों में वोटिंग प्रतिशत- सहारनपुर 8, कैराना 10, मुजफ्फरनगर 10, मेरठ 10, बिजनौर 11, बागपत 11, गाजियाबाद 12, गौतमबुद्धनगर 12।

  • 10:01 AM (IST)

    बंदीपोरा के वोटर गुलाम मोहम्मद ने कहा: इस बार हम उसे वोट देना चाहते हैं जो संसद में हमारी आवाज को उठाए। हम क्षेत्र में सद्भाव चाहते हैं और आप देख सकते हैं कि यहां कितनी शांति से से मतदान प्रक्रिया चल रही है।

  • 9:59 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित गूटी पोलिंग बूथ में जनसेना के विधानसभा प्रत्याशी मधुसूदन गुप्ता ने EVM को पटककर तोड़ा। पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  • 9:46 AM (IST)

    Nagaland Election Voting Latest Updates
    नागालैंड में मतदाताओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है। यहां सुबह 9 बजे तक 21 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है।

  • 9:44 AM (IST)

    Noida Election Voting Latest Updates
    केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने नोएडा सेक्टर-15ए में मतदान किया।

  • 9:40 AM (IST)

    Muzaffarnagar Election Voting Latest Updates
    मुजफ्फरनगर से भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान ने कहा, बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं की जांच नहीं की जा रही है और मेरा आरोप है कि यहां फर्जी वोटिंग चल रही है। यदि मामले को नहीं देखा गया तो मैं पुनर्मतदान की मांग करूंगा।

  • 9:38 AM (IST)

    Ghaziabad Election Voting Latest Updates
    उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को मतदान शुरू होने के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री व गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार जनरल वी. के. सिंह ने अपना वोट डाला।

  • 9:31 AM (IST)

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए देहरादून के डिफेंस कॉलोनी में पोलिंग बूथ नंबर 124 पर मतदान किया।

  • 9:30 AM (IST)

    बिहार की बात करें तो सुबह 8 बजे तक औरंगाबाद में 5.6 प्रतिशत, गया में 11 प्रतिशत, नवादा में 3 प्रतिशत और जमुई में 3 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

  • 9:28 AM (IST)

    सहारनपुर लोकसभा सीट के लिए सुबह 9 बजे तक 8 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

  • 9:27 AM (IST)

    बागपत में 7:00 बजे से 9:00 बजे तक प्रथम 2 घंटे में 11% मतदान हुआ।

  • 9:27 AM (IST)

    लोकसभा चुनाव: मेरठ में सुबह 7:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक कुल 10% मतदान हुआ।

  • 8:59 AM (IST)

    बिहार में गया के डुमरिया प्रखण्ड के सलैया गॉव के समीप मतदान केंद्र के रास्ते मे लगे एक कैन बम को किया बरामद।

  • 8:58 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में लोकसभा चुनाव के मतदान को प्रभावित करने नक्सलियों ने किया आईडी ब्लास्ट, कोई हताहत नहीं। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है और एसपी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

  • 8:56 AM (IST)

    मुजफ्फरनगर सुजड़ू के बूथ 298 व उच्च प्राथमिक विद्यालय में फर्जी मतदान को लेकर बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान ने चुनाव आयोग को की शिकायत।

  • 8:55 AM (IST)

    गाजियाबाद के सूर्य नगर विद्या भारती स्कूल बूथ संख्या 151 पर ईवीएम मशीन आज सुबह से खराब। लोग कर रहे शिकायत। नहीं डाल पा रहे वोट।

  • 8:55 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल के बूथ पर अभी तक वोटिंग शुरू नही हो पाई। वोट डालने के लिए लोग लम्बी लाइन में खड़े हैं। अव्यवस्था से वोटर परेशान।

  • 8:54 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीरः लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है। ये तस्वीरें बांदीपोरा के बूथ नंबर 97 की हैं।

  • 8:40 AM (IST)

    मणिपुर की राजधानी इम्फाल में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। यहां की दो लोकसभा सीटों में एक आउटर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज मतदान हो रहा है।

  • 8:39 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार ने अमरावती में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान किया।

  • 8:10 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक पोलिंग बूथ का दृश्य।

  • 7:58 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, लोकतंत्र के 'महाकुंभ' का आज शुभारंभ है। जैसे आपने सांस्कृतिक महाकुंभ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वैसे ही इस महाकुंभ में भी जरूर डुबकी लगाएं और सुनिश्चित करें एक नए भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी। मेरी अपील है अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। पहले मतदान, फिर जलपान!

  • 7:58 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रेकॉर्ड नंबर में वोट करने की अपील की। पीएम ने युवा मतदाताओं और पहली बार वोट करनेवाले युवाओं से भी विशेष मतदान का आग्रह किया।

  • 7:38 AM (IST)
  • 7:19 AM (IST)

    हापुड मेें मतदान शुरू होते ही ईवीएम मशीन खराब हुई। हापुड़ नगरपालिका के बूथ संख्या 206 में नहीं शुरू हो सका अब तक मतदान, अधिकारी मौके पर। 

  • 7:15 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से की मतदान की अपील। ट्वीट कर कहा, पहले मतदान, फिर जलपान!

  • 7:09 AM (IST)

    बिहार के जमुई में बूथ नंबर 214 पर EVM बदली गई। मॉक पोल के दौरान EVM पर रिजल्ट नहीं आया था।

  • 7:04 AM (IST)

    लोकसभा चुनावों के पहले चरण के अंतर्गत 20 राज्यों की 91 सीटों के लिए शुरू हुआ मतदान। चुनावों से जुड़े हर जरूरी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

  • 7:00 AM (IST)

    महाराष्ट्र के नागपुर में पोलिंग बूथ नंबर 216 पर वोट देने के लिए पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत। आज महाराष्ट्र की 7 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

  • 6:59 AM (IST)

    असम के डिब्रूगढ़ में वोटर्स का आना शुरू। राज्य में पहले चरण के मतदान के दौरान 5 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

  • 6:58 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में पोलिंग स्टेशन के बाहर का दृश्य। आज सूबे में 2 लोकसभा सीटें के लिए मतदान होना है।

  • 6:37 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की 8 और पश्चिम बंगाल की 2 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक और बिहार, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड और ओडिशा में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

  • 6:36 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश से अलग होकर 2014 में तेलंगाना राज्य की स्थापना होने के बाद आंध्र प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहा है। राज्य की सभी 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में गुरुवार को ही मतदान संपन्न हो जायेगा।

  • 6:36 AM (IST)

    इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 8 (सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा), बिहार की 4 (औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई), असम की 5, महाराष्ट्र की 7, ओडिशा की 4 और पश्चिम बंगाल की 2 सीटों के लिए वोटिंग होगी।

  • 6:36 AM (IST)

    पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

  • 6:34 AM (IST)

    आज आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होगा। इस दौरान आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों, सिक्किम की 32 और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

  • 6:34 AM (IST)

    पहले चरण के मतदान में जिन प्रमुख नेताओं की किस्मत EVM में कैद हो जायेगी उनमें केन्द्रीय मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह, नितिन गडकरी, हंसराज अहीर, किरण रिजीजू, कांग्रेस की रेणुका चौधरी, AIMIM के असदउद्दीन ओवैसी शामिल हैं।

  • 6:33 AM (IST)

    आज मतदाता 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

  • 6:30 AM (IST)

    लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement