Friday, March 29, 2024
Advertisement

Lok Sabha Chunav 2019: बिहार में 11 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस, राहुल गांधी करेंगे नाम फाइनल

बिहार कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस, बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 11 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Bhasha Written by: Bhasha
Updated on: March 16, 2019 8:08 IST
Congress President Rahul Gandhi, senior party leaders Sonia...- India TV Hindi
Image Source : PTI Congress President Rahul Gandhi, senior party leaders Sonia Gandhi and Manmohan Singh

पटना: बिहार कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस, बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 11 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बिहार कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी इन सीटों के लिए उम्मीदवार चयन और सीटों के निर्धारण के लिए अधिकृत हैं। उन्होंने कहा कि 17 मार्च को इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि बिहार से संभावित प्रत्याशियों की सूची दिल्ली हाई कमान को भेजी जाएगी, जिसपर अंतिम मुहर अध्यक्ष राहुल गांधी ही लागएंगे। इससे पहले चुनाव समिति की करीब तीन घंटे चली बैठक में उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। सूत्रों के अनुसार, एक सीट पर कांग्रेस के कई नेता अपनी दावेदारी जता रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल है। इस महागठबंधन में कांग्रेस के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, विकासशील इंसान पार्टी शामिल है। 

इससे पहले बिहार कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने पटना पहुंचे कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि महागठबंधन में सभी कुछ तय कर लिए गए हैं। कहीं कोई नाराजगी नहीं है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी की नाराजगी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो भी नाराजगी है, वह दूर कर ली जाएगी और 17 मार्च को सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें इलेक्‍शन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement