Monday, April 22, 2024
Advertisement

जीत का जश्न मनाने नागपुर से दिल्ली आ रहे थे गडकरी, खराब मौसम के कारण विमान लखनऊ डायवर्ट

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौसम खराब होने की वजह से नई दिल्ली नहीं पहुंच पाए और उनके विमान को लखनऊ ले जाया गया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: May 23, 2019 20:59 IST
Nitin Gadkari- India TV Hindi
Nitin Gadkari

नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौसम खराब होने की वजह से नई दिल्ली नहीं पहुंच पाए और उनके विमान को लखनऊ ले जाया गया। वह आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की शानदार जीत के बाद बैठक में भाग लेने के लिए यहां आ रहे थे। गडकरी के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

उनका विशेष विमान लखनऊ की ओर रवाना हो गया है और वह हवाईअड्डा यातायात नियंत्रक (एटीसी) की मंजूरी के बाद दिल्ली लौट सकते हैं। भाजपा ने परिणाम के बाद पार्टी सांसदों की बैठक बुलाई थी। रुझानों में भाजपा नीत राजग जोरदार बहुमत के साथ सत्ता में लौटती दिख रही है।

सूत्रों ने कहा कि विमान नागपुर से दिल्ली पहुंचने वाला था और उतरने के लिए पहली प्राथमिकता में रखा गया था। पायलट ने विमान उतारने की कोशिश की लेकिन तेज हवा के कारण सफल नहीं हो पाया। कुछ देर इंतजार करने के बाद उड़ान को लखनऊ की ओर मोड़ दिया।

गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस नाना पटोले से 1.77 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement