Friday, April 26, 2024
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की उत्तर प्रदेश में आज कई जनसभाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने उम्मीदवारों के प्रचार के लिए आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इन दोनों की राज्य में कई जनसभाएं होंगी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: May 09, 2019 10:27 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की उत्तर प्रदेश में आज कई जनसभाएं- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की उत्तर प्रदेश में आज कई जनसभाएं

लखनऊ: लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने उम्मीदवारों के प्रचार के लिए आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इन दोनों की राज्य में कई जनसभाएं होंगी।

Related Stories

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार दोपहर एक बजे आजमगढ़ में फैजाबाद-आजमगढ़ राजमार्ग पर मन्दुरी में, इसके बाद दो बजे जौनपुर के कुद्दूपुर में, शाम पांच बजे प्रयागराज में परेड ग्राउंड में विजय संकल्प रैली संबोधित करेंगे। 

उन्होंने बताया कि अमित शाह सुबह श्रावस्ती क्षेत्र में बलरामपुर स्थित छोटा परेड ग्राउंड में, सुबह 11.30 बजे जिला जेल के सामने सिद्घार्थनगर, दोपहर एक बजे संतकबीर नगर के खलीलाबाद स्थित जूनियर हाईस्कूल मैदान और दोपहर तीन बजे सुल्तानपुर में सिविल लाइंस स्थित खुर्शीद क्लब में विजय संकल्प रैलियों को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को प्रतापगढ़, गाजीपुर, सलेमपुर व देवरिया लोकसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement