Friday, April 19, 2024
Advertisement

Nagpur Lok Sabha Chunav Results 2019 Live Updates: भाजपा के नितिन गडकरी कांग्रेस के नाना पटोले से काफी आगे

महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट पर इस बार कांटे का मुकाबला है। यहां से भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। इस बार यहां नितिन गडकरी का मुकबला कांग्रेस के नाना पटोले से है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 23, 2019 13:58 IST
nagpur- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV नागपुर में नाना पटोले से है नितिन गडकरी का मुकाबला

Nagpur Lok Sabha Chunav Results 2019 Live News Updates: महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट पर इस बार कांटे का मुकाबला है। यहां से भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। इस बार यहां नितिन गडकरी का मुकबला कांग्रेस के नाना पटोले से है। नाना पटोले साल 2014 में भाजपा के टिकट पर भंडारा – गोदिया से चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में वो सांसद पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए। 

साल 2014 में नागपुर में नितिन गडकरी ने कांग्रेस के विलास मुत्तेमवार को पटखनी दी थी। विलास मुत्तेमवार साल 1998 से साल 2009 तक लगातार चार बार यहां से चुनाव जीत कर संसद में पहुंचे थे। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां नितिन गडकरी को 5 लाख 87 हजार 767 वोट मिले थे, जबकि विलास मुट्टेमवर को 3 लाख 2 हजार 939 वोट मिले थे। फिलहाल नागपुर लोकसभा में वोटों की गिनती चल रही है और नितिन गडकरी कांग्रेस के नाना पटोले से लगभग 59 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़े ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें।

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement