Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

अरविंद केजरीवाल के रोडशो में लगे मोदी-मोदी के नारे

दिल्ली में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोडशो में मोदी मोदी के नारे लगे हैं

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 06, 2019 12:11 IST
Modi Modi slogans in Arvind Kejriwal's Roadshow - India TV Hindi
Image Source : Modi Modi slogans in Arvind Kejriwal's Roadshow 

नई दिल्ली। दिल्ली में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोडशो में मोदी मोदी के नारे लगे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करावल नगर में रोडशो कर रहे थे और रोडशो के दौरान उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगे।

इस बीच आम आदमी पार्टी के एक और विधायक ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजवासन से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाले देवेंद्र सहरावत सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए। आपको बता दें कि सहरावत को कुछ महीने पहले AAP ने अपनी प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। पार्टी ने सहरावत पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था।

दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होना है और चुनाव प्रचार के लिए अब सिर्फ 4 दिन का ही समय बचा हुआ है। दिल्ली में इस बार तिकोना मुकाबला नजर आ रहा है, भारतीय जनता पार्टी की सीधी टक्कर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ है।

2014 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी, इस बार आम आदमी पार्टी ने भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की पेशकश की थी लेकिन दोनो दलों के बीच गठबंधन पर फैसला नहीं हो सका। अब तीनों दलों के नेतों ने सभी 7 सीटों पर अपने अपने उम्मीदवार उतार रखे हैं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement