Thursday, April 25, 2024
Advertisement

मायावती ने अपने करीबी नेता को पार्टी से निकाला, एग्जिट पोल के बाद उठाया कदम

बसपा महासचिव मेवालाल गौतम की तरफ से रामवीर उपाध्याय को लिखे गए निलंबन पत्र में कहा गया है कि लोकसभा चुनावों में रामवीर ने आगरा, फतेहपुर सीकरी और अलीगढ़ लोकसभा सीटों के अलावा अन्य सीटों पर बसपा प्रत्याशियों का विरोध किया, रामवीर पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने लोकसभा चुनावों में विरोधी दलों के प्रत्याशियों का समर्थन किया।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 21, 2019 11:33 IST
Mayawati suspends Ramveer Upadhyay from BSP- India TV Hindi
Image Source : PTI Mayawati suspends Ramveer Upadhyay from BSP

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने एग्जिट पोल नतीजों के बाद बड़ा कदम उठाते हुए अपनी पार्टी में अपने करीबी नेता के खिलाफ कार्रवाई की है। मायावती ने विधायक रामवीर उपाध्याय को पार्टी से निलंबित कर दिया है। रामवीर उपाध्याय पर लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

बसपा महासचिव मेवालाल गौतम की तरफ से रामवीर उपाध्याय को लिखे गए निलंबन पत्र में कहा गया है कि लोकसभा चुनावों में रामवीर ने आगरा, फतेहपुर सीकरी और अलीगढ़ लोकसभा सीटों के अलावा अन्य सीटों पर बसपा प्रत्याशियों का विरोध किया, रामवीर पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने लोकसभा चुनावों में विरोधी दलों के प्रत्याशियों का समर्थन किया। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल प्रभाव से रामवीर को पार्टी से निकाल दिया है।

बसपा ने रामवीर को पार्टी के मुख्य सचेतक के पद से भी हटा दिया है और कहा है कि वह भविष्य में पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे और न ही उनको बुलाया जाएगा।

Mayawati suspends Ramveer Upadhyay from BSP

Image Source : INDIA TV
Mayawati suspends Ramveer Upadhyay from BSP

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement