Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

ओडिशा के कंधमाल में माओवादियों ने महिला निर्वाचन अधिकारी की हत्या की

ओडिशा के कंधमाल जिले में बुधवार को मतदान की पूर्व संध्या पर माओवादियों ने महिला निर्वाचन अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: April 18, 2019 0:09 IST
Naxal File Photo- India TV Hindi
Naxal File Photo

फुलबनी (ओडिशा): ओडिशा के कंधमाल जिले में बुधवार को मतदान की पूर्व संध्या पर माओवादियों ने महिला निर्वाचन अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। माओवादियों ने उन्हें उस वक्त निशाना बनाया जब वह दूसरे चरण के मतदान के लिये निर्वाचन कर्मियों को मतदान केंद्र लेकर जा रही थीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

डीजीपी बी. के. शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सेक्टर अधिकारी संयुक्ता दिगल को उस वक्त गोली मारी गयी जब वह जंगल से गुजरते समय सड़क पर पड़ी एक संदिग्ध वस्तु को देखने के लिये वाहन से नीचे उतरी थीं। वाहन में मौजूद अन्य निर्वाचन कर्मी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना कंधमाल लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले फुलबनी विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से मतदान होना है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement