Thursday, March 28, 2024
Advertisement

हिमाचल की सभी चार सीटों पर BJP कायम, अनुराग ठाकुर की यह लगातार चौथी जीत

लोकसभा चुनाव की गुरुवार को हो रही मतगणना में हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों की भारी जीत के बाद पार्टी ने राज्य की सभी चारों सीटों पर अपना परचम बरकरार रखा है..

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: May 23, 2019 16:32 IST
BJP Supporters- India TV Hindi
BJP Supporters

शिमला: लोकसभा चुनाव की गुरुवार को हो रही मतगणना में हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों की भारी जीत के बाद पार्टी ने राज्य की सभी चारों सीटों पर अपना परचम बरकरार रखा है।

हमीरपुर के मौजूदा सांसद अनुराग ठाकुर, कांगड़ा में भाजपा उम्मीदवार किशन कपूर, शिमला में भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप और मंडी के मौजूदा सांसद राम स्वरूप शर्मा ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वियों- कांग्रेस प्रत्याशियों को हरा दिया। राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच था।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पार्टी की भारी जीत के लिए मतदाताओं को बधाई दी है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि जीत ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि जनता ने उनकी सरकार की नीतियों और योजनाओं में विश्वास जताया है।

क्रिकेट की राष्ट्रीय संस्था के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की यह लगातार चौथी जीत है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राम लाल ठाकुर को 3.81 लाख मतों से हराया।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें इलेक्‍शन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement