Saturday, April 20, 2024
Advertisement

लोकसभा चुनाव: खाता खोलने में भी नाकाम रहे RJD ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

पार्टी ने कहा है कि इन लोकसभा चुनावों में तमाम अनियमितताएं हुईं, लेकिन चुनाव आयोग हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: May 24, 2019 14:29 IST
RJD Leader Tejashwi Yadav | PTI File- India TV Hindi
RJD Leader Tejashwi Yadav | PTI File

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों में लालू प्रसाद यादव की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनता दल का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली NDA ने बिहार के साथ-साथ पूरे देश में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। इन चुनावों में एक भी सीट जीतने में नाकाम रहे राष्ट्रीय जनता दल ने अब चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने कहा है कि इन लोकसभा चुनावों में तमाम अनियमितताएं हुईं, लेकिन चुनाव आयोग हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। 

RJD ने चुनाव आयोग के काम करने के तरीकों पर गंभीर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, ‘बूथ कैप्चर हुए, बोगस वोटिंग हुआ, पुनर्मतदान नहीं हुआ! अधिकारियों/सुरक्षाकर्मियों/भाजपाइयों द्वारा मारपीट, धमकी, धीमी वोटिंग, निजी संपत्ति पर बूथ बनवाना, पुनर्मतदान नहीं हुआ! VVPAT-EVM में अंतर, पुनर्मतदान नहीं हुआ! तो EC क्या भक्ति के लिए है?’ आपको बता दें कि बिहार की संवेदनशीलता एवं सुरक्षा व्यवस्ता की स्थिति को देखते हुए इसकी सभी 40 सीटों पर 7 चरणों में मतदान कराए गए थे।

राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप | ECI

राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप | ECI

कभी बिहार में सबसे बड़ी ताकत के रूप में जानी जाने वाली इस पार्टी ने कांग्रेस एवं अन्य दलों के साथ गठबंधन के बावजूद लोकसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई। पार्टी के अध्यक्ष लालू यादव चारा घाटाले के मामले में सजा काट रहे हैं, इसलिए यह चुनाव उनके छोटे बेटे एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अगुवाई में लड़ा गया। हालांकि पार्टी सीट जीतने में भले ही नाकाम रही हो, लेकिन 15 प्रतिशत से ज्यादा का वोट शेयर अभी भी उसकी जमीन होने का इशारा करता है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement