Friday, April 19, 2024
Advertisement

लोकसभा चुनाव: 7 राज्यों की 51 सीटों पर 62 फीसदी से ज्यादा मतदान, बंगाल में राम का नाम ले PM ने 'दीदी' पर बोला हमला

आज 7 राज्यों की कुल 51 सीटों पर मतदान जारी है और राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं स्मृति ईरानी जैसे बड़े नामों समेत कुल 674 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन चुनावों से जुड़ी सारी जरूरी खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 07, 2019 7:46 IST
Lok Sabha Elections 2019 Fifth Phase - India TV Hindi
Lok Sabha Elections 2019 Fifth Phase 

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के पांचवे चरण के तहत 51 सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ। जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला तय कर चुकी है। आपको बता दें कि आज 7 राज्यों की कुल 51 सीटों पर होने वाले चुनावों में करीब 9 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आज के चुनाव से जुड़ी सारी जरूरी खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

 

Lok Sabha Elections 2019 Phase 5 Polling Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 7:42 PM (IST)
  • 6:55 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव LIVE

    Image Source : HINDI.INDIATV
    लोकसभा चुनाव LIVE

  • 6:26 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार (पांच लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों) में शाम 6 बजे तक 57.86% मतदान।

  • 5:38 PM (IST)
  • 5:29 PM (IST)

    शाम 4 बजे तक दर्ज मतदान प्रतिशत: बिहार 44.08%, राजस्थान 50.44%, पश्चिम बंगाल 63.57%, झारखंड 58.07%, उत्तर प्रदेश 44.89%, जम्मू और कश्मीर 15.51%

  • 5:28 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां के एक मतदान केंद्र पर आज पेट्रोल बम फेंका गया। इस हमले में किसी भी तरह की जान-माल की हानि की सूचना नहीं है।

  • 4:27 PM (IST)

    मध्य प्रदेश (7 सीटों) में शाम 4 बजे तक 53.84 मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया।

  • 4:26 PM (IST)

    जम्मू और कश्मीर में दोपहर 3 बजे तक 15.64 प्रतिशत मतदान।

  • 4:25 PM (IST)

    राहुल गांधी का अमेठी दौरा रद्द होने पर स्मृति ईरानी ने उनपर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी ने एक बार फिर वोटिंग के दिन यहां नहीं आकर अमेठी की जनता को धोखा दिया है।' उन्होंने राहुल गांधी को घमंडी भी बताया।

  • 4:22 PM (IST)

    राहुल गांधी का अमेठी का दौरा रद्द। आज अमेठी में वोटिंग है।

  • 3:05 PM (IST)

    हमारा संकल्प है कि हर गरीब, वंचित, आदिवासी के पास 2022 तक अपना पक्का घर होगा। हर गरीब, आदिवासी बहन के पास गैस का कनेक्शन होगा। हर गरीब, आदिवासी इलाके में पोषक आहार की और टीकाकरण की उचित व्यवस्था होगी: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पीएम मोदी

  • 3:05 PM (IST)

    आदिवासी परिवारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए ही अटल जी की सरकार ने एक अलग मंत्रालय बनाया था। उन्हीं की प्रेरणा से जनजातीय कल्याण के लिए केंद्र सरकार ने इस बार 30 प्रतिशत अधिक राशि का भी प्रावधान किया है: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पीएम मोदी

  • 3:03 PM (IST)

    ये पूरा क्षेत्र क्रांतिवीरों की धरती है। यहां अंग्रेजों के दमन और अत्याचार के विरुद्ध हमारे जनजातीय साथियों ने आजादी की लड़ाई लड़ी है। जंगल महाल में स्वतंत्रता के लिए अगर हम सभी के पूर्वज ईस्ट इंडिया कंपनी से भिड़ सकते हैं, तो टीएमसी के जगाई मथाई क्या चीज़ हैं: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पीएम मोदी

  • 3:03 PM (IST)

    जिन गरीबों का सबकुछ टीएमसी के चिटफंड गिरोह ने लूटा, वो युवा जिनको परीक्षा पास करने के बावजूद नौकरी नहीं मिली, जिन कर्मचारियों को डीए नहीं मिला, गुंडागर्दी और सिंडिकेट राज के कारण जिन कामगारों की रोज़ी रोटी छिन गई, वो अब दीदी को डबल डिजिट में सीटें देने के लिए भी तैयार नहीं है: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पीएम मोदी

  • 3:02 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल के हर बूथ पर अब केंद्रीय सुरक्षाबलों की टीमें चुनाव आयोग ने तैनात की हैं। दीदी का ‘चॉमकी-धॉमकी’ वाला मॉडल अब नहीं चलेगा। गणतंत्र में लूट तंत्र का राज नहीं चलेगा। पश्चिम बंगाल के लोगों को आज़ादी से वोट डालने का अधिकार दीदी छीन नहीं सकतीं: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पीएम मोदी

  • 2:57 PM (IST)

    आज का 5वां चरण हो या फिर इससे पहले के चरण, हर प्रकार की हिंसा, हर प्रकार की धमकी के बावजूद, भारी संख्या में लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करने बूथ तक पहुंच रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ, उम्मीदवारों पर हमला हुआ, लेकिन वोट के लुटरों को बंगाल की जनता द्वारा पूरा जवाब दिया जा रहा है: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पीएम मोदी

  • 2:57 PM (IST)

    लेकिन आप सभी कमल खिलाने के लिए संकल्पित रहे। मैं आपको फिर विश्वास दिलाने आया हूं कि भाजपा हर कार्यकर्ता, हर शहीद के साथ खड़ी है। पूरा पश्चिम बंगाल आपके साथ खड़ा है: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पीएम मोदी

  • 2:56 PM (IST)

    अपनी पार्टी के एजेंटों और गुंडों के बल पर गुंडा तंत्र चला रही दीदी का पतन तो हो ही चुका है, उनकी जमीन तो खिसक ही चुकी है, अब उनकी पराजय भी तय है। पंचायत चुनाव तृणमूल कांग्रेस की ‘हरमद वाहिनी’ को रोकने का काम झारग्राम और मेदनीपुर ने किया था। टीएमसी के गुंडों ने तब भाजपा के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किए, हत्याएं कीं। हमारे अनेक कार्यकर्ताओं पर दीदी की पुलिस ने लाठियां भी बरसाईं: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पीएम मोदी

  • 2:52 PM (IST)

    आपके इस चौकीदार ने मानव तस्करी के लिए कठोर कानून बनाया है। रेप के केस में फांसी तक की सज़ा का प्रावधान किया है। लेकिन टीएमसी की सरकार इन कानूनों को ठीक से लागू ही नहीं होने देती: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पीएम मोदी

  • 2:52 PM (IST)

    गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत हर वर्ष 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था आपके इस चौकीदार की सरकार ने की है। देश के तमाम राज्यों में गरीबों को, जनजातीय परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है, लेकिन यहां दीदी के एजेंटों को फायदा नहीं मिला तो योजना ही बंद कर दी: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पीएम मोदी

  • 2:52 PM (IST)

    आपका ये चौकीदार दिल्ली से गरीबों, पिछड़ों, आदिवासियों, को सस्ता राशन मिले इसके लिए रुपए भेजता है। दीदी अपने एजेंटों के माध्यम से उस पैसे में से टोलाबाजी करती हैं और मेरे आदिवासी भाई-बहनों तक खराब किस्म का चावल पहुंचाया जाता है: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पीएम मोदी

  • 2:51 PM (IST)

    दीदी, एजेंटों का गोरखधंधा तो आपने यहां पश्चिम बंगाल में चला रखा है। पश्चिम बंगाल में एक ऐसा काम नहीं, जो टीएमसी के एजेंटों के बिना चल सकता है: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पीएम मोदी

  • 2:49 PM (IST)

    एक जगह पर एक और बात दीदी ने अपनी सभा में कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भगवान राम को पोलिंग एजेंट बनाया है। मैं आज दीदी को साफ-साफ कहना चाहता हूं। भगवान राम हमारी रगों में है, हमारे संस्कारों में हैं: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पीएम मोदी

  • 2:48 PM (IST)

    वामपंथियों का तो समझ में आता है। उनके तो विचार विदेशी हैं, संस्कार विदेशी हैं। यही कारण है कि वो अपने नाम में लगे 'सीता' और 'राम' की लाज भी नहीं रखते और रामायण का अपमान, महाभारत का अपमान, हमारे पुराने ग्रंथों का अपमान करना उनका फैशन हो गया है: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पीएम मोदी

  • 2:47 PM (IST)

    दीदी ने जय श्रीराम का अभिवादन करने भर से ही लोगों को जेल में डालना शुरु कर दिया है। पश्चिम बंगाल में राम नाम लेना भी अपराध हो गया है क्या? अरे दीदी, राम जी के आगे अच्छे-अच्छों का अहंकार चूर-चूर हो गया, आपका अहंकार कहां तक ठहर पाएगा: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पीएम मोदी

  • 2:47 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी।

  • 2:27 PM (IST)

    दोपहर दो बजे तक 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत कुछ यूं रहा।

    दोपहर दो बजे तक 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत कुछ यूं रहा।

  • 1:41 PM (IST)

    Lok Sabha
    Lok Sabha

    दोपहर 1 बजे तक मध्‍य प्रदेश में  31.46% मतदान 

    1. टीकमगढ़ 34.51
    2.  दमोह 44.77 
    3. खजुराहो 41.70  
    4. सतना 41.10 
    5. रीवा 28.13 
    6. होशंगाबाद 43. 57 
    7. बैतूल 42 21
  • 1:36 PM (IST)

    lok sabha elections
    lok sabha elections 

    दोपहर 1 बजे तक देश भर में कुल 31.29% मतदान 

    विभिन्‍न राज्‍यों में मतदान का प्रतिशत 

    1. बिहार- 24.49

    2. जम्‍मू कश्‍मीर -6.54

    3. मध्‍य प्रदेश- 31.46

    4. राजस्‍थान - 33.82

    5. उत्‍तर प्रदेश - 26.53

    6. पश्चिम बंगाल -39.55

    7. झारखंड - 37.24

  • 1:06 PM (IST)

    राम जन्‍म भूमि न्‍यास समिति के महंत नृत्‍य गोपाल दास ने अयोध्‍या स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया। 

    लोक सभा चुनाव

    लोक सभा चुनाव

  • 12:44 PM (IST)

    हावड़ा का बेलूर में पोलिंग बूथ के अंदर टीएमसी के पूर्व पार्षद बीजेपी वोटर्स को धमकाते हुए देखे गए। 58 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद पल्टु बानीक ने बेलूर ब्वायज स्कूल के अंदर बीजेपी के लोगों के साथ घक्का मुक्की की। घटना के बाद मौके पर भारी मात्रा पुलिस, आरएएफ व केंद्रीय पुलिस बल इलाके में गश्त कर रहे हैं।

    लोक सभा चुनाव

    लोक सभा चुनाव

  • 12:34 PM (IST)

    अभिनेता आशुतोष राणा ने मध्‍य प्रदेश के नरसिंहपुर के गदरवारा स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया। 

  • 12:26 PM (IST)

    दोपहर 12 बजे तक कहां पड़े कितने वोट 

    लोक सभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव 

  • 12:22 PM (IST)

    बिहार में दोपहर 12 बजे तक 26.19 प्रतिशत वोटिंग

    बिहार

    बिहार

  • 12:18 PM (IST)

    राजस्‍थान में दोपहर 12 बजे तक 29.41 प्रतिशत वोटिंग

    सर्वाधिक श्रीगंगानगर 31.74%
    सबसे कम करौली-धौलपुर 27.31%

    बीकानेर 28.35%
    चूरू 29.73%
    झुंझुनूं 27.61%
    सीकर 30.26%
    जयपुर ग्रामीण 29.09%
    जयपुर शहर 29.31%
    अलवर 29.89%
    भरतपुर 29.05%
    दौसा 29.96%
    नागौर 30.25%

    लोकसभा

    लोकसभा

  • 12:13 PM (IST)

    मध्‍य प्रदेश में मतदान के दौरान दो चुनाव अधिकारियों की मौत

    लोक सभा चुनाव

    लोक सभा चुनाव 

  • 12:10 PM (IST)

    दोपहर 12 बजे तक देश भर में कुल 27.12% मतदान 

    विभिन्‍न राज्‍यों में मतदान का प्रतिशत 
     

    1. बिहार- 20.74
    2. जम्‍मू कश्‍मीर -6.09
    3. मध्‍य प्रदेश- 29.71
    4. राजस्‍थान - 29.41
    5. उत्‍तर प्रदेश - 22.96
    6. पश्चिम बंगाल -33.57
    7. झारखंड -29.49

    लोक सभा चुनाव

    लोक सभा चुनाव

  • 12:01 PM (IST)

    जयपुर में मतदान करने के बाद उंगली पर स्‍याही का निशान दिखाती दिया कुमारी, दिया राजसमंद से भाजपा प्रत्‍याशी हैं। 

     

    दिया कुमारी

    दिया कुमारी 

  • 11:51 AM (IST)

    Tejaswi Yadav
    Tejaswi Yadav

    तेजेस्वी यादव ने कहा

    23 मई की तारीख के बाद आएगा बड़ा भूचाल। नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा। उन्‍होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुछ हिंसा की खबर आ रही है। इतना तय है कि महागठबंधन सभी जगह चुनाव भारी मतों से जीत रहा है।

     

  • 11:46 AM (IST)

    राजस्‍थान के नागौर में भीषण गर्मी के बीच मतदान के लिए पहुंची महिला, राजस्‍थान में सुबह 11 बजे तक 16.80 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

    लोक सभा चुनाव

    लोक सभा चुनाव

  • 11:41 AM (IST)

    बिहार के वैशाली में एक वृद्धा चारपाई पर मतदान के लिए पहुंची। बिहार में 11 बजे तक 15.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

    लोक सभा चुनाव

    लोक सभा चुनाव

  • 11:35 AM (IST)

    ओडिशा के दौरे पर गए पीएम मोदी ने किया नवीन बाबू ने बहुत अच्‍छा काम किया। केंद्र और राज्‍य में समन्‍वय काफी अच्‍छा रहा। केंद्र ओडिशा को 1000 करोड़ रुपए की मदद और देगा। 

  • 11:29 AM (IST)

    मतदान केे पहले  4 घंटे में सुबह 11 बजे तक कहांं कितने पड़े वोट 

    11 बजे तक के आंकड़े

    11 बजे तक के आंकड़े 

     

  • 11:17 AM (IST)

    Lok Sabha

    Lok Sabha

  • 10:54 AM (IST)

    जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में रोहमू पोलिंग बूथ पर आतंकयों ने ग्रेनेड से हमला किया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यहां अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान जारी है। 

  • 10:45 AM (IST)

    सुबह दस बजे तक कुल 12.65% मतदान 

    विभिन्‍न राज्‍यों में मतदान का प्रतिशत 

    1. बिहार- 11.51
    2. जम्‍मू कश्‍मीर -1.36
    3. मध्‍य प्रदेश -13.18
    4. राजस्‍थान -14
    5. उत्‍तर प्रदेश -9.85
    6. पश्चिम बंगाल -16.56
    7. झारखंड -13.46
  • 10:27 AM (IST)

    बिहार के छपरा में बूथ नंबर 131 पर तोड़ी गई ईवीएम, रंजीत पासवान नामक व्‍यक्ति गिरफ्तार 

  • 10:21 AM (IST)

    स्‍मृति ईरानी ने बूथ कैप्‍चरिंग का लगाया आरोप। ट्वीट कर प्रशासन और चुनाव आयोग से की शिकायत। ईरानी ने कहा क्‍या राहुल गांधी की इस प्रकार की राजनीति को सजा मिलनी चाहिए कि नहीं। 

  • 10:07 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 16.68 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा उलुबेरिया में अभी तक 20.59 फीसदी मतदान हुआ है। 

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल 

  • 9:50 AM (IST)

    बिहार में सुबह 9 बजे तक 8.92 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा सारण में अभी तक 13 फीसदी मतदान हुआ है। 

    Lok Sabha

    Lok Sabha

  • 9:48 AM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 9.76 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा सीतापुर में अभी तक 11.11 फीसदी मतदान हुआ है। 

    Lok Sabha

    Lok Sabha

  • 9:29 AM (IST)

    रायबरेली में 9 बजे तक 10.1% मतदान हुआ।

    रायबरेली में 9 बजे तक 10.1% मतदान हुआ।

    रायबरेली में 9 बजे तक 10.1% मतदान हुआ।

  • 9:14 AM (IST)

    राजस्‍थान में सुबह 9 बजे तक 13.60 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा श्रीगंगानगर में अभी तक 15.26 फीसदी मतदान हुआ है। 

    rajasthan

    rajasthan

  • 8:59 AM (IST)

    पांचवे चरण में 2 घंटे का मतदान पूरा 

  • 8:51 AM (IST)

    फनि तूफान के प्रभाव का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भुवनेश्‍वर पहुंचे। 

  • 8:45 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से बीजेपी प्रत्‍याशी अर्जुन सिंह ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि बाहर से बुलाए गए टीएमसी के गुंडों ने उन पर हमला किया। मैं घायल हुआ हूं। ये गुंडे हमारे मतदाताओं को डरा रहे हैं। 

  • 8:45 AM (IST)

    हावड़ा के बूथ क्रमांक 304 पर ईवीएम खराबी के कारण मतदान अब तक नहीं हो सका शुरू 

  • 8:37 AM (IST)

    बैरकपुर से बीजेपी प्रत्‍याशी अर्जुन सिंह पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने किया हमला 

  • 8:32 AM (IST)

    जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा (अनंतनाग लोकसभा सीट) के ख्रू क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की कतारें 

  • 8:21 AM (IST)

    मायावती ने लखनऊ के मॉल एवेंन्‍यू स्थित सिटी मॉन्‍टेसरी स्‍कूल के पोलिंग बूथ में मतदान किया। 

  • 8:11 AM (IST)

    बिहार में पहले एक घंटे में 3.86 प्रतिशत मतदान

    बिहार

    बिहार 

  • 8:08 AM (IST)

    लखनऊ के मॉल एवेंन्‍यू स्थित मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंची मायावती

  • 8:03 AM (IST)

    राज्‍यवर्धन सिंह राठौर 30 मिनट तक इंतजार के बाद वोट डाल पाए, जिस बूथ पर वे वोट डोलने पहुंचे, वहां ईवीएम खराब हो गई थी। 

    राज्‍यवर्धन सिंह राठौर

    राज्‍यवर्धन सिंह राठौर 

  • 8:00 AM (IST)

    जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा (अनंतनाग लोकसभा सीट) स्थित पोलिंग बूथ क्रमांक 66 का दृश्‍य 

     

  • 7:55 AM (IST)

    कांग्रेस की परंपरागत सीट अमेठी से राहुल गांधी चौथी बार लड़ रहे हैं चुनाव

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी 

  • 7:50 AM (IST)

    लखनऊ से बीजेपी प्रत्‍याशी केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के स्‍कॉलर होम स्‍कूल के बूथ नंबर 333 में मतदान किया। 

  • 7:45 AM (IST)

    2014 में 51 में से 41 पर था एनडीए का कब्‍जा

    2014 के चुनावों की बात करें तों इन 51 सीटों पर मोदी लहर हावी थी। यहां 51 सीटों के नतीजों पर गौर करें तो एनडीए ने सबसे ज्‍यादा 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं यूपीए के हाथ 2 सीटें आई थीं। एसपी+बीएसपी गठबंधन यहां खाता भी नहीं खोल सका था। अन्‍य के खाते में 8 सीटें आई थीं।

    लोक सभा

    लोक सभा

  • 7:42 AM (IST)

    अखिलेश यादव ने किया ट्ववीट

    आज चुनाव की प्रक्रिया का पाँचवा चरण है. लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में जन-जन से अपील है कि वो इस पंचम चरण में पंच परमेश्वर की भूमिका निभाएं और भावना के स्थान पर विवेकपूर्ण निर्णय लेते हुए महामतदान करें​

  • 7:39 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ईवीएम और वीवीपीएटी में खराबी के कारण बूथ नंबर 289/ 291/292 में अब तकि नहीं शुरू हो सका मतदान। 

  • 7:36 AM (IST)

    राज्यवर्धन राठौड़ जयपुर के जिस बूथ पर मतदान करने पहुंच, वहां की ईवीएम खराब हो गई। लगभग 15 मिनट में तकनीकी खराबी को सही करने के बाद पुनः मतदान शुरू। 

    Jaipur Polling Booth

    Jaipur Polling Booth

  • 7:33 AM (IST)

    राजस्थान की श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुन्झुनू, सीकर, जयपुर (ग्रामीण), जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीटों के उम्मीदवारों की किस्मत भी ईवीएम में कैद होगी।

  • 7:29 AM (IST)

    यूपी की जिन सीटों पर नजर रहेगी उसमें अमेठी, रायबरेली, लखनऊ,  धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, और गोंडा शामिल हैं। 

    Lok Sabha

    Lok Sabha

  • 7:28 AM (IST)

    आज बिहार की सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं।

     Bihar Polls

    Bihar Polls

  • 7:21 AM (IST)

    जयपुर में केंद्रीय मंत्री राज्‍यवर्धन सिंह राठौर और उनकी पत्‍नी गायत्री राठौर वोट देने के लिए मतदान केंद्र पहुंची। 

  • 7:14 AM (IST)

    राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित एक पोलिंग बूथ का दृश्य।

  • 7:14 AM (IST)

    झारखंड के हजारीबाग में मतदान करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और उनकी पत्नी नीलिमा सिन्हा। यहां से उनके बेटे जयंत सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं।

  • 7:12 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में स्थित एक मतदान स्थल के बाहर पंक्ति में खड़े मतदाता।

  • 7:11 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक मतदान केंद्र के बाहर एक पंक्ति में खड़े मतदाता।

  • 7:10 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पोलिंग बूथ नंबर 333 का दृश्य।

  • 7:10 AM (IST)

    पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा अपनी पत्‍नी नीलिमा सिन्‍हा के साथ झारखंड के हजारीबाग में एक पोलिंग बूथ पर वोट करने पहुंचे। 

  • 7:09 AM (IST)

    बिहार की सारण लोकसभा सीट में पड़ने वाले एक मतदान स्थल का दृश्य।

  • 7:09 AM (IST)

    ऊत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक पोलिंग बूथ का दृश्य। लखनऊ से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम और सपा-बसपा-रालोद उम्मीदवार पूनम सिन्हा मैदान में हैं।

  • 7:07 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के अमेठी में स्थित एक पोलिंग बूथ का दृश्य। यहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आमने-सामने हैं।

  • 7:06 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में रहने वाले सबर ट्राइब के लोगों ने लोकसभा चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया है। बंदवान इलाके में रहने वाले इस जनजाति के लोगों का कहना है कि उनके यहां बिजली नहीं पहुंची है, और इसके लिए उनसे 4 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं।

  • 7:04 AM (IST)

    मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में स्थित एक पोलिंग बूथ का दृश्य।

  • 7:03 AM (IST)

    मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित गरौली गांव के लोगों ने रविवार को कहा था कि वे लोकसाभ चुनाव 2019 का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने कहा था कि उनके यहां पानी की काफी समस्या है और उन्हें इसके लिए 3-4 किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता है।

  • 7:01 AM (IST)

    लोकसभा चुनावों के पांचवे चरण के अंतर्गत 7 राज्यो ंकी 51 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है।

  • 6:56 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवे चरण के मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान की अपील की है। साथ ही उम्मीद जताई है कि युवा भी रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग करेंगे।

  • 6:54 AM (IST)

    लोकसभा की 542 सीटों के लिए 7 चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच चुनाव हो रहे हैं। मतगणना 23 अप्रैल को होगी।

  • 6:53 AM (IST)

    लद्दाख में 4 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी से जहां सेरिंग नामग्याल मैदान में हैं वहीं कांग्रेस से रिगजिन स्पालबार हैं और दो उम्मीदवार निर्दलीय हैं।

  • 6:53 AM (IST)

    मध्य प्रदेश में 7 सीटों टीकमगढ़, दामोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बेतुल में चुनाव होंगे जहां 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी।

  • 6:52 AM (IST)

    झारखंड में 4 सीटों हजारीबाग, कोडरमा, रांची और खूंटी में चुनाव होने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा हजारीबाग से फिर से चुनाव मैदान में हैं।

  • 6:52 AM (IST)

    बिहार में 5 सीटों में से हाजीपुर जहां लोक जनशक्ति पार्टी का गढ़ है वहीं सारण राष्ट्रीय जनता दल का गढ़ माना जाता है। तीन अन्य संसदीय क्षेत्र हैं मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी।

  • 6:52 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल में सभी 7 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है। 2014 के चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने सभी 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

  • 6:51 AM (IST)

    राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर जिन 134 उम्मीदवारों की किस्मत तय होनी है उनमें 2 पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी, एक पूर्व IAS अधिकारी और एक पूर्व IPS अधिकारी शामिल हैं। इस चरण के बाद राजस्थान में चुनाव खत्म हो जाएंगे। राजस्थान में राज्यवर्द्धन राठौर, कृष्णा पुनिया, अर्जुन राम मेघवाल प्रमुख उम्मीदवार हैं।

  • 6:51 AM (IST)

    केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से दोबारा मैदान में हैं जबकि स्मृति ईरानी अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

  • 6:50 AM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में इनमें से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी और कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी सीटों पर कब्जा बरकरार रखा था। पूरे राज्य में 80 सीटों में से केवल इन्हीं 2 सीटों पर कांग्रेस को फतह मिली थी। अमेठी और रायबरेली में सपा-बसपा गठबंधन ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं और इन दोनों सीटों को कांग्रेस के लिए छोड़ रखा है।

  • 6:50 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में 14 सीटों पर बड़े राजनीतिक हस्तियों के बीच चुनावी टक्कर है जिनमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हैं।

  • 6:50 AM (IST)

    चुनाव आयोग ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पांचवें और सबसे छोटे चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे। इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे और शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे।

  • 6:49 AM (IST)

    सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और इसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है क्योंकि 2014 के चुनावों में भगवा दल ने इनमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और 2 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की थी।

  • 6:48 AM (IST)

    आज उत्तर प्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 7-7 सीटों पर चुनाव होंगे जबकि बिहार में 5 और झारखंड में 4 सीटों के लिए चुनाव होना है। जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement