Thursday, April 25, 2024
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2019 Live: राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, कहा- 'मोदी सोने की चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए'

​Lok Sabha Election 2019 Live Updates Narendra Modi vs Rahul Gandhi Amit Shah इस चुनावी मौसम में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 05, 2019 6:06 IST
Lok Sabha Election 2019 Live - India TV Hindi
Lok Sabha Election 2019 Live 

लोकसभा चुनावों के अंतर्गत 4 चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है और अब सारी लड़ाई बाकी बचे 3 चरणों को लेकर है। इसी में से 5वें चरण का चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा। पांचवें चरण के तहत 6 मई को मतदान होगा। बीते 4 चरणों में लगभग 70% सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। खास बात यह है कि आने वाले 3 चरणों में उत्तर प्रदेश और बिहार की कुल 60 सीटों पर वोटिंग होनी है और देश के प्रमुख राजनीतिक दल इन 2 राज्यों पर खास ध्यान दे रहे हैं। भारत के तमाम राज्यों से कई तरह की सियासी खबरें हवा में तैर रही हैं। इस चुनावी मौसम में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

​Lok Sabha Election 2019 Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 12:42 PM (IST)

    कांग्रेस के नामदार किसानों की ज़मीन पर ट्रस्ट के नाम पर कब्जा करते हैं और फिर उसको हड़प लेते हैं। किसानों से जमीन लेते हैं फैक्ट्री के नाम पर और उस पर अपने लिए नोटों की खेती करते हैं। यहां अमेठी में तो यही हुआ था ना: पीएम मोदी

  • 12:42 PM (IST)

    महामिलावट के इस पंजे के 5 भयानक खतरे हैं-

    पहला खतरा- भ्रष्टाचार

    दूसरा खतरा - अस्थिरता

    तीसरा खतरा - जातिवाद

    चौथा खतरा - वंशवाद

    पांचवा खतरा- कुशासन: पीएम मोदी

  • 12:41 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के लोगों को मजबूत भारत के लिए, मजबूत सरकार के अपने संकल्प पर अडिग रहना है। मजबूर और अवसरवाद की इस महामिलावट का पंजा बहुत खतरनाक है: पीएम मोदी

  • 12:41 PM (IST)

    न मैं गिरा और न मेरी उम्मीदों के मीनार गिए...पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे: पीएम मोदी

  • 12:40 PM (IST)

    नामदार कान खोलकर सुन लो, ये मोदी सोने की चम्मच लेकर और राज परिवार में पैदा नहीं हुआ है। ये मोदी भारत मां की धूल फांककर बड़ा हुआ है। ये मोदी 5 दशक तक बिना रुके बिना थके, सिर्फ भारत माता के लिए जिया है और भारत माता के लिए तपस्या की है: पीएम मोदी 

  • 12:40 PM (IST)

    कल तक कांग्रेस के नामदार कहते थे कि वो मोदी के प्रभाव से डरते हैं। अब वो कहने लगे हैं कि मोदी से तब तक नहीं जीत सकते, जब तक मोदी की मेहनत और मोदी की देशभक्ति पर दाग न लग जाए: पीएम मोदी

  • 12:29 PM (IST)

    नामदार सुन लें, मोदी सोने की चम्मच लेकर पैदा नहीं हुआ: पीएम मोदी

  • 12:24 PM (IST)

    अब ये साफ हो चुका है कि समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के बहाने बहन मायावती का तो फायदा उठा लिया, लेकिन अब बहन जी को समझ आ गया है कि सपा और कांग्रेस ने बहुत बड़ा खेल खेला है। अब बहन जी खुले आम कांग्रेस और नामदार की आलोचना करती है: पीएम मोदी

  • 12:24 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के लोगों ने जिस तरह ठान लिया है कि विकास के आगे उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है। इन महामिलावटी लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि अब बचा हुआ चुनाव बचाने के लिए कौन सा खेल खेला जाए: पीएम मोदी

  • 12:23 PM (IST)

    4 चरणों के मतदान के बाद उत्तर प्रदेश के लोगों ने तय कर दिया है कि नतीजे क्या आने वाले हैं। अब पांचवे चरण से पहले अगर ये महामिलावटी लोग आपका ये उत्साह देख लेंगे तो शायद मैदान ही छोड़ देंगे: पीएम मोदी

  • 12:23 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

  • 10:32 AM (IST)

    प्रधानमंत्री प्रेस कॉन्‍फ्रेंस नहीं करते, इससे अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया में छवि खराब होती है: राहुल गांधी 

  • 10:32 AM (IST)

    प्रधानमंत्री पर जब भी दबाव पड़ता है वे भाग जाते हैं: राहुल गांधी 

  • 10:22 AM (IST)

    चुनाव आयोग अपनी जिम्‍मेदारी नहीं निभा रहा है : राहुल गांधी 

  • 10:22 AM (IST)

    चुनाव आयोग विपक्ष को लेकर पूर्वाग्रह से ग्रसित है : राहुल गांधी 

  • 10:20 AM (IST)

    बीजेपी ने आतंकवादियों से समझौता कर हाफिज़ सईद को पाकिस्‍तान भेजा था, कांग्रेस कभी ऐसा नहीं कर सकती : राहुल गांधी 

  • 10:18 AM (IST)

    न्‍याय योजना के सहारे अर्थव्‍यवस्था को फिर से खड़ा किया जाएगा : राहुल गांधी 

  • 10:18 AM (IST)

    राफेल मामले में चौकीदार ने चोरी की है: राहुल गांधी 

  • 10:17 AM (IST)

    सर्जिकल स्‍ट्राइक सेना ने की, प्रधानमंत्री ने नहीं, नरेंद्र मोदी सेना का अपमान करना बंद करें: राहुल गांधी 

  • 10:16 AM (IST)

    गब्‍बर सिंह टैक्‍स के कारण व्‍यापारी खून के आंसू रो रहा है : राहुल गांधी 

  • 10:15 AM (IST)

    चौकीदार चोर है यह एक सच्‍चाई है : राहुल गांधी 

  • 10:15 AM (IST)

    मुझसे गलती हुई इसके लिए सुप्रीम कोर्ट से मैंने मांफी मांग ली है : राहुल गांधी 

  • 10:14 AM (IST)

    'चौकीदार चोर है' इस बात के लिए मैं किसी से माफी नहीं मागूंगा : राहुल गांधी 

  • 10:12 AM (IST)

    मोदी के चेहरे पर दिख रहा है कि वे चुनाव हार रहे हैं: राहुल गांधी 

  • 10:11 AM (IST)

    हम 22 लाख युवाओं को हर साल नौकरी देंगे : राहुल गांधी 

  • 10:10 AM (IST)

    न्‍याय योजना री-मॉनेटाइजेशन का काम करेगी : राहुल गांधी 

  • 10:10 AM (IST)

    नरेंद्र मोदी ने अर्थव्‍यवस्‍था को तहत-नहस कर दिया है: राहुल गांधी 

  • 10:07 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव हार रहे हैं: प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में रा‍हुल गांंधी

  • 9:16 AM (IST)

    अमेठी में प्रियंका और अमित शाह के रोड शो आज 

  • 9:15 AM (IST)

    यूपी के सुल्‍तानपुर में रैली करेंगे कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी 

  • 8:14 AM (IST)

    फनि तूफान के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी रैलियां रद्द कीं। 

  • 8:03 AM (IST)

    पीएम मोदी आज यूपी और बिहार में 

    पीएम मोदी आज यूपी और बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। यूपी के प्रतापगढ़ और बस्ती में जनसभा करेंगे।  बिहार के वाल्मिकीनगर में भी रैली को संबोधित करेंगे । 

     

  • 8:01 AM (IST)

    इन वीवीआईपी सीटों पर होगी नज़रें 

    1. लखनऊ  बीजेपी राजनाथ सिंह vs कांग्रेस आचार्य प्रमोद कृष्णम vs सपा पूनम सिन्हा
    2. अमेठी  कांग्रेस राहुल गांधी vs बीजेपी स्मृति ईरानी
    3. रायबरेली  कांग्रेस  सोनिया गांधी vs बीजेपी दिनेश प्रताप सिंह
    4. बहराइच  सावित्रीबाई फुले कांग्रेस vs बीजेपी अक्षयवर लाल गोंड vs सपा शब्बीर वाल्मीकि
    5. सारण   राजद  चंद्रिका राय vs   भाजपा  राजीव प्रताप रूडी
    6. हजारीबाग जयंत सिन्हा बीजेपी vs कांग्रेस नेता गोपाल साहू
    7. जयपुर ग्रामीण बीजेपी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ vs कांग्रेस  कृष्णा पूनिया
  • 7:56 AM (IST)

    इन सीटों पर होगा मतदान 

    1. उत्तर प्रदेश- धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा 
    2. राजस्थान- श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुन्झुनू, सीकर, जयपुर (ग्रामीण), जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर​
    3. मध्य प्रदेश- टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बेतूल​
    4. बिहार- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर​
    5. जम्मू- लद्दाख, अनंतनाग​
    6. झारखंड- कोडरमा, रांची, खूंटी, हजारीबाग​
    7. पश्चिम बंगाल- बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग
  • 7:54 AM (IST)

    बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर-2, झारखंड-4, मध्य प्रदेश-7, राजस्थान-12, उत्तर प्रदेश-14 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होंगे.

  • 7:54 AM (IST)

    6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए होगा मतदान

     

  • 7:54 AM (IST)

    आज शाम थम जाएगा पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार... आखिरी दिन सारी पार्टियां लगाएगी जोर... 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए होगा मतदान

     

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement