Friday, April 26, 2024
Advertisement

Lok Sabha Chunav 2019 LIVE: फिर फिसली कांग्रेस नेता की जबान, सिद्धारमैया ने PM मोदी पर दिया विवादित बयान

सियासी रस्साकशी के बीच हम आपको चुनाव से जुड़े सारे बड़े अपडेट्स देते रहेंगे, हमारे साथ यूं ही बने रहें।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: April 21, 2019 6:48 IST
कांग्रेस नेता...- India TV Hindi
Image Source : ANI कांग्रेस नेता सिद्धारमैया

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के लिए पार्टियों का प्रचार अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले कुछ दिनों में ताबड़तोड़ रैलियां की हैं। वहीं, अन्य दलों के नेता भी इन चुनावों में खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों एनडीए और यूपीए के नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर हमले किए हैं और यह सिलसिला आगे भी यूं ही जारी रह सकता है। इस पूरी सियासी रस्साकशी के बीच हम आपको चुनाव से जुड़े सारे बड़े अपडेट्स देते रहेंगे:

Lok Sabha Chunav 2019

Auto Refresh
Refresh
  • 2:32 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी ने लोकसभा की दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। सपा ने उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट से पंधारी यादव को और इलाहाबाद लोकसभा सीट से राजेंद्र सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

  • 1:31 PM (IST)

    मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 'मुझे ये कहते हुए अफसोस हो रहा है कि जो लोग बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के लिए अपमानजनक बातें बोलते थे आज मायावती उनके लिए वोट मांगने जा रही हैं।'

  • 1:26 PM (IST)

    पीएम मोदी का संबोधन खत्म।

  • 1:02 PM (IST)

    हमारी सरकार में आतंकवाद के खिलाफ पहले सर्जिकल स्ट्राइक हुई और फिर एयर स्ट्राइक हुई। परिणाम ये हुआ कि जो पाकिस्तान पहले चोरी और सीनाजोरी करता था, वो आज दुनिया में जाकर गुहार लगा रहा है। भारत ने आतंकियों को घर में घुसकर मारा: पीएम मोदी

  • 1:02 PM (IST)

    26/11 को मुंबई में आतंकियों ने हमला किया तो कांग्रेस सरकार ने सेना को कुछ भी जवाब देने से मना कर दिया। कांग्रेस ने पाकिस्तान से आये आतंकियों को जवाब देने के बजाए हिंदुओं के साथ आतंकी शब्द चिपकाने के लिए साजिश की। योजना बनाकर जांच की पूरी दिशा बदल दी: पीएम मोदी

  • 12:57 PM (IST)

    किसी भी जाति और पंथ से पहले हम भारतीय हैं, हमारी पहचान भारतीय है। मां भर्ती की सेवा और साधना की इस भावना के साथ ही, बीते 5 वर्षों में मैंने आपकी सेवा करने का प्रयास किया है: पीएम मोदी

  • 12:53 PM (IST)

    अभी मैं बंगाल में कार्यक्रम करके आ रहा हूं। जैसा जनसैलाब बंगाल में देखा और वैसा ही जनसैलाब यहां भी है। इनती भयंकर धूप में भी इतनी बड़ी तादाद में लोग हैं। आप इस ताप में जो तप रहें है, ये तपस्या मैं बेकार नहीं जाने दूंगा: पीएम मोदी

  • 12:52 PM (IST)

    बिहार के अररिया में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

  • 12:27 PM (IST)

    कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'ही (मोदी) इज अ फूल।' इसके आगे उन्होंने कहा कि 'सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक फायदा उठाना बड़ी गलती है। हमारे जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। क्या उन्होंने (मोदी) ने बंदूक उठाई थी? वह क्यों इसका क्रेडिट ले रहे हैं?'

  • 11:08 AM (IST)

    प. बंगाल के बुनियादपुर में पीएम मोदी का संबोधन खत्म।

  • 11:08 AM (IST)

    हमारी सरकार ने पश्चिम बंगाल के 70 लाख से अधिक किसानों के खाते में सीधी मदद देने की योजना बनाई है। लेकिन यहां की सरकार ने लाभार्थियों की लिस्ट ही नहीं भेजी। क्योंकि इसमें टोलाबाजी का कोई स्कोप नहीं है, ये सीधा आपके बैंक खाते में जमा होने हैं: पीएम मोदी

  • 11:07 AM (IST)

    मां भारती में आस्था रखने वाले जो लोग बंटवारे के कारण दूसरे देशों में चले गए थे, आज जब वहां उनके साथ उनकी आस्था की वजह से अत्याचार हो रहा है तो वो कहां जाएंगे? उन्हें नर्क की जिंदगी से निकालना हर हिंदुस्तानी और हर सरकार का कर्तव्य है: पीएम मोदी

  • 11:07 AM (IST)

    जब हमारे वीर सपूतों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को साफ किया, तब दीदी उन लोगों में से थीं, जिन्होंने इसका सबूत मांगा। अरे दीदी, सबूत ही खोजने हैं तो चिटफंड के घोटालेबाज़ों के सबूत खोजो: पीएम मोदी

  • 11:01 AM (IST)

    दीदी अपनी पार्टी में जगाई-मथाई की भर्ती कर रही हैं, लेकिन जिन युवाओं ने एग्जाम पास किया है, उनको नौकरी नहीं देतीं। इनके पास गुंडों को देने के लिए पैसा है, लेकिन कर्मचारियों को DA देने के लिए पैसे नहीं हैं: पीएम मोदी

  • 10:56 AM (IST)

    पहले गरीबों के पसीने की कमाई नारदा, सारदा और रोज़वैली ने लूट ली और फिर दीदी ने घोटालेबाज़ों को ही सांसद और मंत्री बना दिया। इतना ही नहीं भ्रष्टाचारियों के लिए तो वो धरने तक पर बैठ गईं: पीएम मोदी

  • 10:49 AM (IST)

    इस बार पश्चिम बंगाल के लोगों ने स्पीड ब्रेकर दीदी को समझाने की ठान ली है कि जनता के साथ गुंडागर्दी करने का, उनके पैसे लूटने का और उनका विकास रोकने का नतीजा क्या होता है: पीएम मोदी

  • 10:48 AM (IST)

    बंगाल में पहले और दूसरे चरण में मतदान की जो रिपोर्ट आई हैं, उसने दीदी की नींद पर भी ब्रेक लगा दिया है, उनकी नींद उड़ी हुई है। इसी बौखलाहट में किस तरह के जघन्य अपराध हो रहे हैं, वो भी देश देख रहा है। पुरुलिया में हमारे एक और कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है: पीएम मोदी

  • 10:47 AM (IST)

    TMC के गुंडों की लाख कोशिशों के बावजूद, धमकियों के बावजूद, भारी संख्या में किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, हमारी बहनें और युवा साथी वोट देने निकल रहे हैं: पीएम मोदी

  • 10:46 AM (IST)

    स्पीड ब्रेकर दीदी को अब 23 मई के बाद समझ आ जाएगा कि जनता के साथ गुंडागर्दी करने का, उनके पैसे लूटने का, उनका विकास रोकने का नतीजा क्या होता है: पीएम मोदी

  • 10:38 AM (IST)

    प. बंगाल के बुनियादपुर में पीएम मोदी आज की अपनी पहली जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

  • 9:51 AM (IST)

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी पर तंज कसते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि 'अगर उन्हें (कुमारस्वामी) पुलवामा हमले के बारे में दो साल पहले पता था तो उन्हें पुलिस या राष्ट्रपति को बताना चाहिए था, जिससे 40 जवानों की जान बचाई जा सकती थी।'

  • 9:05 AM (IST)

    सपा नेता आजम खान की फिर जुबान फिसल गई। खान ने रामपुर में भाषण देते हुए प्रशासन को धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि 23 मई के बाद अपने आंसुओं का हिसाब लूंगा।

  • 8:41 AM (IST)

    कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह आज भोपाल सीट से नॉमिनेशन भरेंगे। दिग्विजय सिंह इससे पहले अपने गुरू शंकराचार्य से मिलेंगे और उनसे चुनाव में जीत का आशीर्वाद लेकर ही नॉमिनेशन भरेंगे।

  • 8:19 AM (IST)

    यूपी के रामपुर में मायावती, अखिलेश और अजीत सिंह की ज्वाइंट रैली के जरिए आजम खान के लिए वोटों की अपील करेंगे। फिरोजाबाद में शिवपाल सिंह के खिलाफ भी करेंगे चुनाव प्रचार।

  • 7:52 AM (IST)

    केरल के वायनाड में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की तीन रैलियां है। रैलियों के अलावा प्रियंका गांधी कई चुनावी कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगी।

  • 7:51 AM (IST)

    बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज कर्नाटक और केरल में रोड शो करेंगे। केरल में वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

  • 7:48 AM (IST)

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज बिहार के सुपौल में चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं इसके अलावा वह छतीसगढ़ के बिलासपुर और दुर्ग में भी रैलियों को संबोधित करेंगे।

  • 7:42 AM (IST)

    सामना के संपादकीय में उद्धव ठाकरे ने लोकसभा चुनाव में गिर रहे चुनाव के स्तर पर चिंता जताई है।

  • 7:18 AM (IST)

    पीएम मोदी पहली जनसभा को सुबह 10 बजे प. बंगाल के बुनियादपुर में संबोधित करेंगे। इसके बाद वह बिहार जाएंगे, जहां अररिया में 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। अररिया के बाद पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के एटा में शाम 4 बजे और फिर बरेली में शाम 06:05 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

  • 7:14 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प. बंगाल और बिहार में एक-एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी की दो जनसभाएं हैं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement