Saturday, April 20, 2024
Advertisement

Lok Sabha Chunav 2019 LIVE: भदोही में PM मोदी, कहा- ' मसूद अजहर पर बैन को भी चुनावी चश्में से देख रहा है विपक्ष'

​Lok Sabha Election 2019 Live Updates: इस चुनावी मौसम में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 06, 2019 17:24 IST
Lok Sabha Chunav 2019 LIVE- India TV Hindi
Lok Sabha Chunav 2019 LIVE

लोकसभा चुनावों के अंतर्गत 4 चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है और अब सारी लड़ाई बाकी बचे 3 चरणों को लेकर है। बीते 4 चरणों में लगभग 70% सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। खास बात यह है कि आने वाले 3 चरणों में उत्तर प्रदेश और बिहार की कुल 60 सीटों पर वोटिंग होनी है और देश के प्रमुख राजनीतिक दल इन 2 राज्यों पर खास ध्यान दे रहे हैं। भारत के तमाम राज्यों से कई तरह की सियासी खबरें हवा में तैर रही हैं। इस चुनावी मौसम में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

LOK SABHA ELECTION LIVE UPDATES

Auto Refresh
Refresh
  • 6:39 PM (IST)

    गत 5 वर्ष आवश्यकताओं को पूरा करने को मैंने प्राथमिकताएं दी। लेकिन अगले 5 वर्ष में मेरा फोकस आकांक्षाओं को पूर्ण करने पर होगा: पीएम मोदी

  • 6:39 PM (IST)

    आने वाले दिनों में मेरा पहला काम होगा देश को लूटने वालों के प्रति और ज्यादा कड़क होना और देश को 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के क्लब में ले जाना हैं: पीएम मोदी

  • 6:34 PM (IST)

    चुनावी वादे देने वाले लोग आजकल रेवड़ियां बांट रहे हैं। पहली बार वोट देने वालों से मैं कहना चाहता हूं कि वादे करने वालों का आप ट्रेक रिकॉर्ड देखिए, उनके टेप रिकॉर्डर को मत सुनिए: पीएम मोदी

  • 6:30 PM (IST)

    कांग्रेस ने गरीबी मिटाओ का नारा बुलंद किया और दूसरी ओर गरीबी को भी बढ़ाया: पीएम मोदी

  • 6:20 PM (IST)

    कुछ लोग ये मान कर बैठे हैं की ये देश, ये सरकार उनकी पैतृक संपत्ति है। इसलिए उनको ये हज़म नहीं होता की एक चायवाला प्रधानमंत्री बन गया: पीएम मोदी

  • 6:17 PM (IST)

    जो झूठ बोलता है तो उसके लिए पहली शर्त होती है कि उसकी मेमोरी पावर तेज होनी चाहिए। लेकिन वो एक दिन एक आंकड़ा बोले, दिन अगले दिन दूसरा, उनकी झूठ की फैक्ट्री उन्हें पकड़ा देती है की इस झूठ को चलाइए। लेकिन मेमोरी पावर कम होने के कारण वो पकडे जाते हैं: पीएम मोदी

  • 6:16 PM (IST)

    उनके झूठ की उम्र भी ज्यादा नहीं, कुछ झूठ की तो ‘बालमौत’ हो जाती है, लेकिन फिर भी उसे खींचते रहते हैं। इस झूठ का जवाब आसान है। सिर्फ सच बताते चलिए। सच की ताकत इतनी होती है कि झूठ टिक नहीं पाएगा: पीएम मोदी

  • 6:16 PM (IST)

    देश में डॉ भीमराव अंबेडकर जी का सम्मान हमारी सरकार ने किया है। OBC कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने के लिए हम संसद में बिल लाए और अभी सविंधान में संशोधन करके हमने सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10% आरक्षण दिया है: पीएम मोदी

  • 6:15 PM (IST)

    कांग्रेस के झूठ सीजनल होते हैं। सीजन के हिसाब से वो झूठ बोलते हैं, फिर मैदान में छोड़ते हैं और इनका ईको सिस्टम इसे उठाता है: पीएम मोदी

  • 6:15 PM (IST)

    हमने ये किसी दुश्मन देश के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए बनाया है और हम आगे भी करेंगे। इसीलिए ये शक्ति मिशन भारत के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण घटना है: पीएम मोदी

  • 6:15 PM (IST)

    हमारे एक बुद्धिमान नेता कहते हैं कि इसे सीक्रेट रखना चाहिए था। जब अमेरिका, चीन और रूस ने डंके कि चोट पर किया तो हम गुपचुप क्यों करें: पीएम मोदी

  • 6:08 PM (IST)

    क्या हिंदुस्तान को इस बात के लिए इंतजार करना चाहिए था। जबकि हमारे वैज्ञानिकों के पास इसे प्राप्त करने की क्षमता है तो किसी को हिम्मत करके इसपर निर्णय करना ही था: पीएम मोदी

  • 6:01 PM (IST)

    'मिशन शक्ति' के द्वारा हमारे देश के वैज्ञानिकों ने वो शक्ति हासिल की है। जो हमसे पहले दुनिया के केवल 3 देशों के पास थी: पीएम मोदी

  • 6:00 PM (IST)

    मैंने देश में एक माहौल बनाया है और आगे भी बनाना है कि हमे दुनिया की बराबरी करनी है। हमने बहुत सारा समय भारत पाकिस्तान करने में ही गुजार दिया। अरे वो अपनी मौत मरेगा उसे छोड़ दो, हमे आगे बढ़ना है बस इसी पर हमारा ध्यान रहना चाहिए: पीएम मोदी

  • 5:57 PM (IST)

    भारत के पास समृद्ध राष्ट्र बनने के लिए सब कुछ है। इच्छा शक्ति और सवा सौ करोड़ देशवासियों का सपना होना चाहिए कि अब हमें पिछड़ा नहीं रहना: पीएम मोदी

  • 5:56 PM (IST)

    जब हिंदुस्तान के सामान्य मानवी के मन में ये भावना जगती है कि देश कब विकसित होगा। तो इस सवाल के पृष्ठ में ही देश की प्रगति की भावना दिखाई देती है: पीएम मोदी

  • 5:53 PM (IST)

    हमें टैक्सपेयर्स का गौरव करना चाहिए। मेरे लिए टैक्सपेयर्स देश के गरीबों की सेवा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। और, जो गलत कर रहा है वो किसी भी हालत में बचना नहीं चाहिए: पीएम मोदी

  • 5:52 PM (IST)

    कुछ लोग विदेश की अदालतों में कहते हैं कि भारत की जेलों की स्थिति अच्छी नहीं है। अब इनको कोई महल में थोड़ी रखेगा। अंग्रेजों ने गांधी जी को जिस जेल में रखा था, मैं उनको उससे अच्छी जेल नहीं दे सकता: पीएम मोदी

  • 5:51 PM (IST)

    देश चाहता है कि देश में लूटने वाले बचने नहीं चाहिए और मैं वादा करता हूं कि मैं ये काम करके रहूंगा: पीएम मोदी

  • 5:49 PM (IST)

    जिन्होंने देश को लूटा है, उन्हें  पाई-पाई लौटानी पड़ेगी। 2014 से सारी चीजें इकट्ठा करना और समेटने का काम मैं कर रहा हूं। आपकी मदद से जेल के दरवाजे तक तो मैं इन लोगों को ले गया, कुछ जमानत पर हैं और कुछ डेट मांग रहे हैं: पीएम मोदी

  • 5:47 PM (IST)

    शिक्षक बड़ा चौकीदार होता है। वो आने वाली पीड़ी की सुरक्षा करता है। ऐसे चौकीदारों को मैं नमस्कार करता हूं: पीएम मोदी

  • 5:47 PM (IST)

    2014 से धीरे-धीरे पुराने अधिकारी गए और नए अधिकारी आए। ऐसे में अब कागज हाथ लगने लगे हैं और मामला सीधी दिशा में जा रहा है। 2014 से अब तक मैं भ्रष्टाचारियों को जेल के दरवाजे तक ले गया हूं: पीएम मोदी

  • 5:44 PM (IST)

    जिन्होंने देश को लूटा है उन्हें पाई-पाई लौटानी पड़ेगी। ये बाच मैंने 2014 में भी बोली थी: पीएम मोदी

  • 5:42 PM (IST)

    पाकिस्तान को लगता होगा कि मोदी चुनाव में बिजी (Busy) होगा तो शायद कुछ करेगा नहीं। मेरे लिए चुनाव जरूरी (Priority) नहीं है, देश जरूरी (Priority) है: पीएम मोदी

  • 5:40 PM (IST)

    दुनिया का कोई नेता जब मुझसे हाथ मिलाता है या गले लगता है (गले पड़ता नहीं है), तो उसे मोदी नहीं दिखता, पूर्ण बहुमत वाली सरकार के माध्यम से सवा सौ करोड़ देशवासी उसे दिखते हैं, तब जाकर बराबरी वाली बात होती है: पीएम मोदी

  • 5:40 PM (IST)

    आज दुनिया में जो हिंदुस्तान की बात सुनी जाती है उसका कारण मोदी नहीं, पूर्ण बहुमत की सरकार है: पीएम मोदी

  • 5:39 PM (IST)

    मुझ जैसे राष्ट्रीय राजनीति में अनजान व्यक्ति को देश की जनता ने 30 साल बाद पूर्ण बहुमत दिया। हमारे देश के राजनीतिक दलों को भी नहीं पता है कि पूर्ण बहुमत वाली सरकार अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण होती है: पीएम मोदी

  • 5:39 PM (IST)

    अगर मोदी अपने राजनीतिक भविष्य का सोचता, तो वो मोदी नहीं होता। अगर यही राजनीतिक पैंतरेबाजी से देश चलाना होता, अपने राजनीतिक हित को लेकर फैसले करने होते, तो मोदी की देश को कोई जरूरत नहीं थी: पीएम मोदी

  • 5:37 PM (IST)

    मुझे मेरी सेना पर विश्वास था, उनके अनुशासन पर भरोसा था, इसीलिए मैं सेना को खुली छूट दे पाया: पीएम मोदी

  • 5:37 PM (IST)

    मेरे आगे पीछे कोई नहीं है, मेरे लिए देश ही सबसे ऊपर है: पीएम मोदी

  • 5:33 PM (IST)

    जहां तक निर्णय का सवाल आता है तो आपने इस देश में बहुत सारे प्रधानमंत्री देखें हैं या उनके विषय में सुना है। 2014 में भी कईं लोग उस कतार में थे। आज लाइन थोड़ी लंबी हो गई है: पीएम मोदी

  • 5:32 PM (IST)

    बालाकोट मैंने नहीं किया, देश के जवानों ने किया है, हमारे सुरक्षा बलों ने किया है। इसलिए हम सबकी तरफ से उन्हें, सैल्यूट: पीएम मोदी

  • 5:32 PM (IST)

    हर व्यक्ति के अपने सपने, अपनी इच्छाएं होती हैं। वो होनी भी चाहिए, लेकिन हम तय करें कि सबसे ऊपर देश हो। इससे हम सारी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे: पीएम मोदी

  • 5:31 PM (IST)

    एक अध्यापक अपना कर्तव्य निभाता है तो विद्यार्थी का भविष्य बादल जाता है। एक पुलिस वाला अपना कर्तव्य निभाता है तो समस्याओं का समाधान अपने आप हो जाता है और उस अर्थ में हमारे देश में मुझे जो सफलता मिली है उसका मूल कारण जन भागीदारी है: पीएम मोदी

  • 5:31 PM (IST)

    देश की जनता फिर से एक बार हमे देश की सेवा करने का मौका देने वाली है। मुझे ख़ुशी है कि देश का युवा दूर का देखते हैं। हम राजनेता तो अभी 11 को क्या होगा या 21 को क्या होगा इसी में लगे पड़े हैं और आप शपथ के विषय में सोच रहे हैं: पीएम मोदी

  • 5:26 PM (IST)

    जब मैं शपथ लूंगा तब वो शपथ मैं अकेला नहीं लूंगा, 130 करोड़ हिंदुस्तानी शपथ लेने वाले हैं: पीएम मोदी

  • 5:25 PM (IST)

    देश की जनता को राजा-महाराजा की ज़रूरत नहीं है। देश की जनता को हुकुमदारों की ज़रूरत नहीं है। देश की जनता चौकीदार को पसंद करती है: पीएम मोदी

  • 5:24 PM (IST)

    चौकीदार न कोई व्यवस्था है, न कोई यूनिफॉर्म की पहचान है न कोई चौखट में बंधा है। चौकीदार एक स्प्रिट है, एक भावना है: पीएम मोदी

  • 5:23 PM (IST)

    मैंने तब कहा था कि मेरी ये कोशिश रहेगी कि मैं जनता के पैसे पर पंजा नहीं पड़ने दूंगा। एक चौकीदार के रूप में मैं अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा: पीएम मोदी

  • 5:23 PM (IST)

    2014 में भाजपा ने मुझे दायित्व दिया उसके बाद मुझे देश के कौने-कौने में जाने की नौबत आई। तब मैंने देश के लोगों से कहा था कि आप दिल्ली का दायित्व जो मुझे दे रहे हैं उसका मतलब है कि आप एक चौकीदार बैठा रहे हैं: पीएम मोदी

  • 5:18 PM (IST)

    चौकीदार एक स्प्रिट है और इसीलिए सभी चौकीदार है। चौकीदार का मतलब टोपी पहनकर सीटी बजाने से नहीं है, देश के लिए काम करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है: पीएम मोदी

  • 5:15 PM (IST)

    चौकीदार के रूप में मैं जिम्मेदारी निभाऊंगा, जनता के पैसे पर कोई पंजा नहीं पड़ने दूंगा: पीएम मोदी

  • 5:14 PM (IST)

    आज देशभर में करीब 500 से अधिक स्थानों पर इसी प्रकार से देश के लिए कुछ कर गुजरने वाले, देश के सम्मान में ही अपना गर्व अनुभव करने वाले लाखों लोगों से तकनीक के माध्यम से मुझे मिलने का सौभाग्य मिला है: पीएम मोदी

  • 5:11 PM (IST)

    राहुल गांधी के चौकीदार चोर है अभियान के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का मेगा शो

  • 5:00 PM (IST)

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यवहार ‘घबराहट’ का संकेत है। साथ ही गांधी ने उन पर “असफल” अर्थव्यवस्था का संचालन करने तथा चुनावी वादों को पूरा नहीं करने को लेकर हमला बोला। पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री से ज्यादा “प्रचार मंत्री” हैं और “अपने घमंड के कारण छटपटा रहे हैं।” 

  • 2:43 PM (IST)

    आगामी आम चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिये पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे कांग्रेस के स्टार प्रचारक अप्रैल के पहले सप्ताह में पश्चिम उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। कांग्रेस के पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह प्रभारी राघव सिंगला ने यह जानकारी दी।

  • 2:42 PM (IST)

    नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेकर व्यवस्था देने का संकल्प लिया था। पांच साल के दौरान देश की जो तस्वीर बदली है वह सभी देश वासियों के सामने है। परिवारवाद और जातिवाद से हटकर पहली बार काम हुआ है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • 2:41 PM (IST)

    यह देखना होगा कि 2014 से पहले देश में क्या हालात थे। हर तरफ अराजकता थी और विकास में बाधा डाली जा रही थी। संप्रग के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। दुनिया के दूसरे देशों में भारत का सम्मान समाप्त हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • 2:38 PM (IST)

    गाजियाबाद की धरती पर लोग एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर चुनने के लिए एकत्र हुए हैं। यहां की आवाज प्रदेश की सभी 80 सीटों तक पहुंचनी चाहिए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • 2:37 PM (IST)

    अखिलेश सरकार में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया था। योगी सरकार ने सत्ता में आने के बाद कांवड़ यात्रा को नया रूप देने का काम किया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • 2:37 PM (IST)

    भाजपा को रोकने के लिये गैर-भाजपाई दल नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीआरपीएफ जवानों की शहादत के परिणामस्वरूप की गयी भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पर भी ये दल सवाल खड़े कर रहे हैं। देश और प्रदेश की जनता निश्चित तौर पर नकारात्मक राजनीति करने वाले दल एवं उनके प्रत्याशियों को सबक सिखाएगी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • 2:35 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में चुनावी जनसभा में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और रालोद पर नकारात्मक राजनीतिक करने का आरोप लगाया।

  • 2:34 PM (IST)

    कांग्रेस की वोटबैंक की राजनीति ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का काम किया। इसी का नतीजा है कि राहुल गांधी अमेठी छोड़कर केरल की ओर भागे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि इस बार अमेठी में उनका हिसाब-किताब होना तय है: अमित शाह

  • 2:33 PM (IST)

    सपा-बसपा वाले हमें गन्ना भुगतान पर सलाह दे रहे हैं, जिन्होंने 2011 से 2015 तक गन्ने का भुगतान नहीं किया था। योगी सरकार ने 2017 तक का 57 हजार करोड़ का भुगतान कर दिया है और इस साल का भी पूरा गन्ना का भुगतान चुनाव होने से पहले किसानों के खातों में पहुंच जायेगा: अमित शाह

  • 1:33 PM (IST)

    विपक्ष के लोग तुष्टिकरण कि राजनीति करने से बाज नहीं आते, अभी कुछ दिन पहले पंचकूला की एक कोर्ट 2007 में समझौता एक्सप्रेस में हुए ब्लास्ट पर फैसला दिया। उस समय की कांग्रेस सरकार ने कहा था कि समझौता एक्सप्रेस बलास्ट हिन्दू आतंकवाद का नमूना है: अमित शाह

  • 1:32 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के धामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए BJP अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 'नगीना वालों ने तो मोदी-मोदी के नारे लगाकर अपनी इच्छा बता दी कि मोदी जी ही देश के प्रधानमंत्री बनने चाहिए। लेकिन ये गठबंधन वाले किसे प्रधानमंत्री बनाएंगे? इनकी न कोई नीति हैं और न कोई रीति, ये तो केवल मोदी जी के डर से एक हुए हैं'

  • 12:58 PM (IST)

    BJP ने गुजरात में 4 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करने के साथ-साथ एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया।

  • 12:50 PM (IST)

    राहुल गांधी ने कहा कि 'मैं मोदी नहीं हूं, उन्होंने 15 लाख देने का वादा किया लेकिन नहीं दिए। वो झूठ बोलते हैं मैं झूठ नहीं बोलता।'

  • 12:48 PM (IST)

    विजयवाड़ा की जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि 'मैं और कांग्रेस NYAY योजना का अमल में लाएंगे, जैसे हम मनरेगा, व्हाइट रिवॉल्यूशन और ग्रीन रिवॉल्यूशन को लाए थे।'

  • 12:31 PM (IST)

    केरल के सीएम पिनारयी विजयन ने राहुल गांधी के वायनाड सोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर कहा कि वायनाड से चुनाव लड़कर राहुल लेफ्ट को चुनौती देने आ रहे हैं। वायनाड 20 लोकसभा सीटों में से एक है और इसे बाकी सीटों से अलग देखने की आवश्यकता नहीं है। हम राहुल गांधी से लड़ेंगे।

  • 12:27 PM (IST)

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

  • 12:25 PM (IST)

    कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एके एंटनी ने राहुल के केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने की घोषणा की। राहुल के पहले ही अमेठी से चुनाव लड़ने की घोषणा हो चुकी है। 2004 के बाद यह पहला मौका होगा जब राहुल  गांधी दो स्‍थानों से चुनाव लड़ रहे हैं। 

  • 12:23 PM (IST)

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के साथ-साथ केरल के वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement