Friday, March 29, 2024
Advertisement

BJP नेता का बड़ा बयान, कहा- ‘मुसलमानों को नहीं देंगे टिकट, ये पार्टी में नहीं रखते विश्वास’

कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा ने कहा है कि उनकी पार्टी मुसलमानों को टिकट नहीं देगी क्योंकि वे पार्टी में विश्वास नहीं रखते।

Bhasha Written by: Bhasha
Updated on: April 02, 2019 20:48 IST
कर्नाटक के वरिष्ठ...- India TV Hindi
Image Source : ANI कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा 

बेंगलूरू: कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा ने कहा है कि उनकी पार्टी मुसलमानों को टिकट नहीं देगी क्योंकि वे पार्टी में विश्वास नहीं रखते। ईश्वरप्पा ने सोमवार को कोप्पल में कहा, ‘‘हम कर्नाटक में मुसलमानों को टिकट नहीं देंगे। क्यों? (क्योंकि) आप हममें विश्वास नहीं करते। यदि आप हममें विश्वास रखें और हमें वोट दें तो हम देखेंगे।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुसलमानों को केवल ‘‘वोट बैंक’’ के रूप में इस्तेमाल किया है। हालांकि, कुरुबा समुदाय के नेता ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि वह मुसलमानों सहित किसी समुदाय से नफरत नहीं करते और उनका बयान इकबाल अंसारी को भाजपा से टिकट मिलने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुसलमानों सहित किसी समुदाय से नफरत नहीं करता। मेरा जवाब इस सवाल पर था कि क्या इकबाल अंसारी को भाजपा से टिकट मिलेगा?’’ ईश्वरप्पा ने ट्वीट किया कि ‘जब भी कोई नया व्यक्ति जुड़ता है तो उसे कोई पद नहीं दिया जाता, उसे कठिन परिश्रम कर पद हासिल करना होता है, यही मैंने इकबाल अंसारी के बारे में उल्लेख किया था।’

उन्होंने लिखा, ‘‘प्रिय मीडिया मेरे बयानों को सांप्रदायिक रंग मत दीजिए। मैं मुसलमानों सहित किसी समुदाय से नफरत नहीं करता।’’ बता दें कि कर्नाटक में 18 और 23 अप्रैल को 14-14 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें इलेक्‍शन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement