Friday, April 19, 2024
Advertisement

मैं नहीं मानता कि यह देश का आखिरी आम चुनाव है: शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने गुरूवार को कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव अहम हैं, लेकिन वह यह नहीं मानते कि यह भारत का आखिरी आम चुनाव है।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: April 18, 2019 22:26 IST
Sharad Pawar- India TV Hindi
Sharad Pawar

अहमदनगर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने गुरूवार को कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव अहम हैं, लेकिन वह यह नहीं मानते कि यह भारत का आखिरी आम चुनाव है। पवार ने अहमदनगर लोकसभा क्षेत्र के करजत में राकांपा उम्मीदवार संग्राम जगताप के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान यह बात कही। 

राकांपा प्रमुख पवार संभवत: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी के इस आरोप की तरफ इशारा कर रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा लोकसभा चुनावों में यदि दोबारा चुने जाते हैं तो वे भारत में निरंकुश शासन कायम करने के लिए संविधान को धता बता देंगे और हो सकता है कि यह देश का आखिरी आम चुनाव हो।

पवार ने कहा, ‘‘यह चुनाव अहम है। पूरी दुनिया इसे देख रही है। नेहरू और गांधी ने लोकतंत्र का संरक्षण किया। कुछ लोगों को आशंका है कि यह आखिरी चुनाव हो सकता है। वे अपने भाषणों में ऐसा कह रहे हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किसी नेता का नाम लिए बगैर यह टिप्पणी की।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement