Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

Lok Sabha Chunav 2019: तेजस्वी यादव का आरोप, 'जेल में पुलिस ने पिता से नहीं मिलने दिया'

सियासी रस्साकशी के बीच हम आपको चुनाव से जुड़े सारे बड़े अपडेट्स देते रहेंगे, हमारे साथ यूं ही बने रहें।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: April 08, 2019 8:56 IST
Tejashwi Yadav- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Tejashwi Yadav

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के लिए पार्टियों का प्रचार अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले कुछ दिनों में ताबड़तोड़ रैलियां की हैं। वहीं, अन्य दलों के नेता भी इन चुनावों में खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों एनडीए और यूपीए के नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर हमले किए हैं और यह सिलसिला आगे भी यूं ही जारी रह सकता है। इस पूरी सियासी रस्साकशी के बीच हम आपको चुनाव से जुड़े सारे बड़े अपडेट्स देते रहेंगे:

 

Lok Sabha Chunav 2019

Auto Refresh
Refresh
  • 6:40 PM (IST)

    तेजस्वी यादव ने कहा कि 'मैं कल रांची में था लेकिन मुझे मेरे पिता (लालू यादव) से नहीं मिलने दिया गया। मैं सुबह तक इंतजार करता रहा। मुझे नहीं पता क्यों नहीं मिलने दिया, लेकिन अगर SP चाहें तो परिजन मिल सकते हैं।'

  • 5:51 PM (IST)

    जो प्रोपेगेंडा पाकिस्तान दुनिया में फैलाना चाहता है, कांग्रेस उसी को आगे बढ़ाती है। कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी है जो कहते हैं कि जम्मू कश्मीर में दो प्रधानमंत्री होने चाहिए: पीएम मोदी

  • 5:50 PM (IST)

    जो कांग्रेस मोदी के विरोध में राष्ट्र की सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता तक को दांव पर लगा सकती है, उसकी बातों को लोग कैसे गंभीरता से लेंगे? भारत पहली बार पाकिस्तान में जाकर आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला करता है, कांग्रेस कहती है सबूत दो: पीएम मोदी

  • 5:50 PM (IST)

    हमने निर्णय लेने वाली सरकार चलाई है। फैसले टालने वाले हम लोग नहीं हैं। इसी ताकत ने आज पूरे भारत की ग्लोबल स्टैडिंग एक अलग स्तर पर है। इसी ताकत से आज सही मायने में सबका साथ, सबका विकास हो रहा है: पीएम मोदी

  • 5:49 PM (IST)

    मणिपुर के इम्फाल में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। आज की ये उनकी आखिरी जनसभा थी। इससे पहले पीएम मोदी ने प. बंगाल और त्रिपुरा में जनसभाओं को संबोधित किया।

  • 5:03 PM (IST)

    भाजपा के एक कार्यकर्ता ने मुंबई में अभिनेत्री और उत्तर मुंबई संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर पर हिन्दू-विरोधी टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

  • 5:01 PM (IST)

    शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस में शामिल होने को रातों-रात लिया गया कोई फैसला नहीं बताते हुए कहा है कि वह इस पार्टी के साथ लंबे समय तक चलने वाले संबंध की आशा करते हैं क्योंकि वह एक ऐसे वफादार हैं जो जोश में नहीं, बल्कि होश में काम करते हैं।

  • 5:00 PM (IST)

    तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को केन्द्र पर राज्य के मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए, चुनाव आयोग द्वारा आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव को हटाए जाने पर भी सवाल उठाए। ममता ने यह जानना चाहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने कैबिनेट सचिव या केन्द्रीय गृह सचिव को क्यों नहीं हटा रहे हैं,‘‘ अगर उन्हें इतना ही अंतिम समय में बदलाव करने का शौक है।’’ मुख्यमंत्री ने एक चुनावी रैली में पूछा, ‘‘ केंद्र राज्य के मामलों में हस्तक्षेप क्यों कर रहा है? आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव को क्यों हटाया गया ?’’ उन्होंने पूछा, ‘‘ आप (मोदी) अपने कैबिनेट सचिव को क्यों नहीं हटाते?’’

  • 4:51 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हमारी प्राथमिकताएं दो हैं। पहली- गरीब और दूसरी मिडिल क्लास फैमिली।

  • 4:50 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि 'BJP कैम्पेन की पहली थीम- काम करने वाली सरकार, दूसरी थीम- ईमानदार सरकार, तीसरी थीम- बड़े फैसले लेने वाली सरकार और चौथी थीम- फिर एक बार मोदी सरकार है।'

  • 4:48 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा कि '1951 से ही 'गरीबी हटाओ' का वादा कांग्रेस के घोषणा पत्र में था और उसके बाद भी रहा। लेकिन, उसका कोई पॉजिटिव रिजल्ट नहीं आया।'

  • 4:19 PM (IST)

    इंडिया टीवी से बोले रॉबर्ट वाड्रा, 'लोकसभा चुनावों में मैं यूपी में कांग्रेस के लिए प्रचार करूँगा'

  • 3:12 PM (IST)

    त्रिपुरा में सरकार को अभी लंबा समय नहीं हुआ है, लेकिन परिवर्तन दिख रहा है। आज कानून व्यवस्था नियंत्रण में हैं, सड़क पर बिना भय चलना आसान हुआ है, वसूली गिरोह का डर खत्म हुआ है। इतना ही नहीं, अब तो आप निश्चिंत होकर अपने आराध्य की पूजा कर सकते हैं: पीएम मोदी

  • 3:11 PM (IST)

    मध्यम वर्ग ईमानदार होता है। मध्यम वर्ग कानून का पालन करने वाला होता है। मध्यम वर्ग छोटे-मोटे हर टैक्स भरता है। उसी को खत्म कर दोगे तो देश का भला कैसे करोगे। कांग्रेस के लिए सत्ता पैसा कमाने का माध्यम होता है, हमारे लिए सत्ता सेवा करने का माध्यम है: पीएम मोदी

  • 3:10 PM (IST)

    कांग्रेस पार्टी के 50 से 60 पेज के ढकोसला पत्र में एक बार भी मध्यम वर्ग का एक शब्द भी नहीं है। मध्यम वर्ग के प्रति इतनी नफरत और गुस्सा इसलिए है क्योंकि उनको लग रहा है कि मध्यम वर्ग ने मोदी को जिता दिया है: पीएम मोदी

  • 3:09 PM (IST)

    कांग्रेस और लेफ्ट यहां पर कुश्ती करते हैं और वहां पर दोस्ती करते हैं। ये दिखावे के लिए अलग-अलग दिखते हैं, लेकिन भारत के टुकड़े करने की इच्छा रखने वालों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो जाते हैं: पीएम मोदी

  • 3:08 PM (IST)

    कांग्रेस और लेफ्ट मिलकर मोदी को हटाने में जुटे हैं, फिर चाहे उन्हें वैसी ही बात क्यों ना करनी पड़े जैसी पाकिस्तान करता है। ये ऐसे महामिलावटी हैं जो त्रिपुरा और केरल में दिखाने के लिए अलग-अलग लड़ते हैं, लेकिन दिल्ली में चौकीदार को गाली देने के लिए एक साथ खड़े हो जाते हैं: पीएम मोदी

  • 3:07 PM (IST)

    यहां पर वर्षों से ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस चुनाव लड़ती थी, लेकिन कभी भी आपने उसको स्वीकार्य नहीं किया। आपने लेफ्ट के जुल्म को सहा, लेकिन भाजपा बड़ी हो उसका आपने इंतजार किया। जैसे ही भाजपा में आपको ताकत नजर आई, आपने पूरा त्रिपुरा दे दिया: पीएम मोदी

  • 3:06 PM (IST)

    मैं त्रिपुरा से बहुत प्रभावित हूं, जिस तरह यहां के लोगों ने अपने राज्य के विकास के लिए सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा किया है यह बहुत सराहनीय है: पीएम मोदी

  • 3:05 PM (IST)

    त्रिपुरा आज देश भर में परिवर्तन का प्रतीक बन चूका है: पीएम मोदी

  • 3:05 PM (IST)

    त्रिपुरा के उदयपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • 2:19 PM (IST)

    ये गठबंधन नई सरकार और नए पीएम बनाने का गठबंधन है। यही सपना कांशीराम, मुलायम सिंह और आंबेडकर-लोहिया ने देखा था। ये गठबंधन उसी सपने को पूरा करने के लिए है: अखिलेश यादव

  • 2:16 PM (IST)

    दारूल ऊलूम से पढ़कर लोग दुनिया में मोहब्बत का पैगाम फैलाते हैं। यहां ऐसे भी लोग आए जो सिर्फ नफरत फैलाते हैं, चायवाला बनके आए, नौकरी और 15 लाख का वादा किया, लोगों ने भरोसा भी किया। लेकिन, वादे पूरे नहीं किए। अब चुनाव में चौकीदार बनकर आए हैं, हम इन एक-एक चौकीदारों की चौकी छीनने का काम करेंगे: मायावती

  • 2:08 PM (IST)

    मोदी सरकार अच्छे दिनों की बात करके बुरे दिन ले आई। अंग्रेजों ने दिलों को बांटकर देश पर राज किया, BJP ने देश को अंग्रेजों से भी ज्यादा बांट दिया: अखिलेश यादव

  • 2:06 PM (IST)

    मोदी इतना डर गए हैं कि उनकी भाषा बदल गई है: अखिलेश यादव

  • 2:05 PM (IST)

    ये गठबंधन महापरिवर्तन का गठबंधन है। वो (BJP) हमारे दिल में दूरियां पैदा करना चाहते हैं: अखिलेश यादव

  • 2:04 PM (IST)

    पीएम मोदी ने गठबंधन को शराब कहा, शराब बोलने वाले लोग सत्ता के नशे में हैं: अखिलेश यादव

  • 2:02 PM (IST)

    पीएम मोदी पहले चायवाला और अब चौकीदार बनकर आए हैं। इस बार चौकीदार की कुर्सी छीनेंगे: अखिलेश यादव

  • 2:01 PM (IST)

    ये चुनाव इतिहास बनाने का चुनाव है: अखिलेश यादव

  • 2:00 PM (IST)

    देवबंद में महागठबंधन की रैली में अखिलेश यादव की संबोधन शुरू।

  • 1:56 PM (IST)

    कांग्रेस की 6000 रुपये वाली न्याय स्कीम से भी गरीबी का स्थाई हल नहीं निकलेगा: मायावती

  • 1:55 PM (IST)

    बीजेपी के पिछले चुनाव के अच्छे दिन के चुनावी वादे कांग्रेस सरकार की तरह खोखले साबित हुए। 15 लाख के वादे से गरीबों का मजाक बनाया और सबका साथ-सबका विकास भी जुमलेबाजी साबित हुआ: मायावती

  • 1:53 PM (IST)

    ये लोग साम, दाम, दंड, भेद का सत्ता के लिए प्रयोग करेंगे पर आप सावधान रहें, मीडिया के ओपिनियन पोल और सर्वे से गुमराह ना हों, विरोधि पार्टियों के हवा-हवाई वादों वाले घोषणा पत्र से प्रभावित नहीं हों, हमारी पार्टी कहने में नहीं करने में विश्वास करती है: मायावती

  • 1:52 PM (IST)

    10% आरक्षण से भी लाभ नहीं होने वाला। नोटबंदी जीएसटी से गरीबी, बेरोजगारी बढ़ी है। इस सरकार में भ्रष्टाचार बढा है, रक्षा सौदे में भी करप्शन बढा, राफेल उदाहरण है। आतंकी हमले भी नहीं रुके हैं। काग्रेस की तरह सीबीआई, आईटी का केंद्र सरकार विरोधियों के खिलाफ मिसयूज कर रही है: मायावती

  • 1:50 PM (IST)

    जातिवादी, हीन, सांप्रदायिक सोच के चलते दलित, पिछड़े और आदिवासियों को नौकरियों में प्रमोशन और प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दलित, आदिवासी, मुस्लिम की हालत अच्छी नहीं है। बीजेपी, आरएसएस की सरकारों में इनका विकास और उत्थान बंद हो चुका है: मायावती 

  • 1:49 PM (IST)

    मेरी सरकार ने गन्ना किसानों का बकाया दिलाया और जिन मिल मालिकों ने नहीं दिया उनको मेरी सरकार ने जेल में भेजा था। केद्र में हमारी सरकार आने पर किसानों का किसी राज्य में बकाया नजर नहीं आएगा: मायावती

  • 1:48 PM (IST)

    पीएम ने अपने पूंजीपति दोस्तों और धन्नासेठों को फायदा पहुंचाने का काम किया: मायावती

  • 1:48 PM (IST)

    अंतरिम बजट में खोखली चुनावी घोषणाएं की गईं: मायावती

  • 1:42 PM (IST)

    मोदी सरकार को अब और आजमाने की जरूरत नहीं है। BJP जा रही है, महागठबंधन आ रहा है: मायावती

  • 1:40 PM (IST)

    मोदी सरकार में भ्रष्टाचार भी बढ़ा, राफेल मामला भ्रष्टाचार का सबूत है। इस सरकार में CBI, ED का इस्तेमाल विरोधियों के खिलाफ किया गया: मायावती

  • 1:38 PM (IST)

    पुलवामा घटना से इनकी देशभक्ति का पर्दाफाश हुआ है: मायावती

  • 1:38 PM (IST)

    चुनाव से पहले हवा-हवाई घोषणाएं, खोखले शिलान्यास पीएम ने किया: मायावती

  • 1:37 PM (IST)

    अच्छे दिन के चुनावी प्रलोभन का एक चौथाई हिस्सा काम भी बीजेपी ने पूरा नहीं किया है। पीएम हथकंडे अपनाकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे है: मायावती

  • 1:36 PM (IST)

    आजादी के बाद केंद्र में ज्यादा समय सत्ता कांग्रेस और बीजेपी के हाथ में रही है। आरएसएसवादी, पूंजीवादी, जातिवादी, गलत नीतियों की वजह से बीजेपी सत्ता से बाहर जाएगी और कोई नाटकबाजी, जुमलेबाजी इनके काम नहीं आएगी। चौकीदारी की नाटकबाजी भी बीजेपी को नहीं बचा पाएगी: मायावती

  • 1:34 PM (IST)

    मायावती ने देवबंद की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 'आज की भीड़ देखकर पीएम मोदी पगला जाएंगे।' उन्होंने कहा कि 'घबराहट में पीएम मोदी महागठबंधन के लिए कुछ भी बोल रहे हैं।'

  • 1:23 PM (IST)

    देवबंद में महागठबंधन (Sp, BSP और RLD) की रैली में पहुंची भीम आर्मी के समर्थक।

     

  • 1:13 PM (IST)

    पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में कल सुबह 11 बजे BJP अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।

  • 11:37 AM (IST)

    कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए अपने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।

  • 11:36 AM (IST)

    भारत में जल्द ही फोन कॉल नि:शुल्क हो जाएंगी और इंटरनेट शुल्क दुनिया में सबसे कम हो जाएगा: पीएम मोदी

  • 11:27 AM (IST)

    आपके ये चौकीदार सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल भी लेकर आया। हमारी कोशिश मां भारती की संतानों को, मां भारती में आस्था रखने वालों को सुरक्षा देने की थी: पीएम मोदी

  • 11:27 AM (IST)

    आपका ये चौकीदार आपके हितों की रक्षा के लिए, देश के लोगों की रक्षा के लिए पूरी तरह चौकन्ना है, समर्पित है। आपका ये चौकीदार घुसपैठियों की पहचान करने के लिए असम में NRC लेकर आया: पीएम मोदी

  • 11:26 AM (IST)

    Rose का नाम सुनते ही लोग फूलों की बात करते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में ‘Rose’ सुनते ही गरीबों को कांटा चुभने की याद आने लगती है: पीएम मोदी

  • 11:26 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल में कम्यूनिस्टों के शासन के बाद इस तरह सरकार चलाई जाएगी, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। मां शारदा को पूरा देश पूजता है, उनसे हम ज्ञान, सद्-बुद्धि मांगते हैं, लेकिन इन्होंने बंगाल को सारदा स्कैम से बदनाम कर दिया: पीएम मोदी

  • 11:25 AM (IST)

    क्या दीदी ने आपको बताया कि यहां के चाय बगानों में शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं को रोकने का काम क्यों किया जा रहा है: पीएम मोदी

  • 11:25 AM (IST)

    क्या दीदी ने आपको बताया कि क्यों पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं की जा रही हैं? क्या दीदी ने आपको बताया कि क्यों परीक्षा पास करने के बावजूद, हज़ारों युवाओं की नौकरी पर ब्रेक लगा दिया गया है: पीएम मोदी

  • 11:24 AM (IST)

    दीदी का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी है। ये धरती इतने सामर्थ्य से भरी हुई है लेकिन वो पश्चिम बंगाल की संस्कृति को, यहां के गौरव को, यहां के नागरिकों के जीवन को तबाह करने पर तुली हुई हैं: पीएम मोदी

  • 11:24 AM (IST)

    स्पीड ब्रेकर दीदी ने अगर केंद्र सरकार की योजनाओं को रोका नहीं होता, तो आज बहुत सी सुविधाओं का लाभ आपको भी मिलता। अब 2019 का ये लोकसभा चुनाव आया है दीदी को सबक सिखाने के लिए: पीएम मोदी

  • 11:23 AM (IST)

    दीदी पर आपने बहुत भरोसा किया था। लेकिन उन्होंने आपका वो भरोसा चकनाचूर कर दिया है। पश्चिम बंगाल में बुआ-भतीजे का गठजोड़ इस महान धरती को गुंडों, घुसपैठियों, जानवरों और इंसानों के तस्करों, टोलाबाज़ों का गढ़ बनाने पर तुला हुआ है: पीएम मोदी

  • 11:23 AM (IST)

    दीदी अब ऐसे लोगों का साथ दे रही हैं जो भारत में दो प्रधानमंत्री चाहते हैं। क्या भारत में दो प्रधानमंत्री होने चाहिए? लेकिन दीदी ने मोदी विरोध में अपने ऐसे साथियों पर भी चुप्पी साध ली है: पीएम मोदी

  • 11:22 AM (IST)

    अपने राजनीतिक फायदे के लिए घुसपैठियों को बचाकर दीदी ने माटी के साथ भी विश्वासघात किया है। पश्चिम बंगाल के लोगों को टीएमसी के गुंडों के हवाले करके उन्होंने लोगों की सारी उम्मीदें तोड़ दी हैं, उसका जीवन मुश्किल में डाल दिया है: पीएम मोदी

  • 11:21 AM (IST)

    मजबूत होते भारत से कुछ लोगों को कष्ट हो रहा है। जब भारत अंतरिक्ष में महाशक्ति बन रहा है, तो दीदी को ये परेशान करता है। जब भारत आतंक पर सख्ती दिखाता है, तब दीदी को ये परेशान करता है। अब दीदी इतनी परेशान हैं कि दिन-रात एक ही बात कर रही हैं- मोदी हटाओ: पीएम मोदी

  • 11:21 AM (IST)

    2014 से पहले आए दिन आतंकवादी हमले होते थे, वो कहां से आते थे, कौन उनको भेजता था, ये तब की सरकार को भी पता था। हमारे जांबाज़ सपूत तब की सरकार से बदला लेने के लिए कहते थे लेकिन सरकार के कदम फैसला लेने से पहले ही कांप जाते थे: पीएम मोदी

  • 11:20 AM (IST)

    भारत कभी आतंकवादियों के घर में घुसकर मारेगा, ये भी नामुमकिन लगता था, लेकिन अब ये भी मुमकिन है: पीएम मोदी

  • 11:14 AM (IST)

    बांग्लादेश के साथ जमीन समझौता दशकों से लटका हुआ था। कूच बिहार के लिए ये कितना महत्वपूर्ण था। इस समझौते पर कभी अमल होगा, ये भी नामुमकिन लगता था। लेकिन ये भी मुमकिन हुआ: पीएम मोदी

  • 11:13 AM (IST)

    गरीब से गरीब की रसोई में भी गैस पर खाना बनेगा, ये भी पहले नामुमकिन लगता था, लेकिन अब मुमकिन है: पीएम मोदी

  • 11:09 AM (IST)

    गरीब से गरीब के पास भी अपना बैंक खाता, अपना रुपे डेबिट कार्ड होगा, ये कभी नामुमकिन लगता था, लेकिन अब मुमकिन है: पीएम मोदी

  • 11:09 AM (IST)

    आज इस चौकीदार पर देश को इसलिए इतना विश्वास हुआ है, क्योंकि लोगों को लगने लगा है कि नामुमकिन भी अब मुमकिन है: पीएम मोदी

  • 11:08 AM (IST)

    मुझे पर आजकल गालियों की जो बौछार हो रही है, चुनाव आयोग पर वो (ममता बनर्जी) जिस तरह भड़क रही हैं, उससे भी पता चलता है कि दीदी (ममता बनर्जी) कितनी डरी हुई हैं: पीएम मोदी

  • 11:07 AM (IST)

    राजनीति में जमीन खिसकना क्या होता है, अगर किसी को समझना हो, तो दीदी की बौखलाहट, दीदी का गुस्सा, देखकर समझ सकता है: पीएम मोदी

  • 11:06 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल की स्पीड ब्रेकर दीदी, आज चैन से सो नहीं पा रही हैं: पीएम मोदी

  • 10:58 AM (IST)

    पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जनसभा को सम्बोधित कर रहे हैं।

  • 10:49 AM (IST)

    तमिलनाडु के ​विरुधुनगर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रैली में खाली पड़ी कुर्सियों की तस्वीर खींच रहे फोटो जर्नलिस्ट की पिटाई कर दी।

  • 7:55 AM (IST)
  • 7:32 AM (IST)

    मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यंमंत्री बाबूलाल गौर की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती

  • 7:31 AM (IST)

    उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदार उर्मिला मातोंडकर और राहुल गांधी के खिलाफ हिन्दुओ की भावनाओ को आहत करने के खिलाफ मुंबई के पवई लिखित शिकायत दर्ज। 

  • 7:30 AM (IST)

    मेरठ में कांग्रेस उम्मीदवार हरिन्दर अग्रवाल के लिए रोड शो करेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया। शाम 5 बजे जनसभा को भी करेंगे सम्बोधित। 

     

  • 7:29 AM (IST)

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी आज नागपुर में रोड शो करेंगे। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रोड शो में होंगे शामिल। 

  • 7:27 AM (IST)

    यूपी में सहारनपुर के देवबंद में आज पहली बार अखिलेश यादव,मायावती और अजीत सिंह एक मंच पर होगें। 

  • 7:26 AM (IST)

    सुबह ग्यारह बजे पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जनसभा को करेंगे सम्बोधित, त्रिपुरा और मणिपुर में भी रैली करेंगे

  • 7:26 AM (IST)

    ममता दीदी के गढ़ में आज फिर गरजेंगे पीएम मोदी, बंगाल और नॉर्थ ईस्ट में धुआंधार तीन रैलियां करेंगे। 

  • 7:07 AM (IST)

    बसपा अध्यक्ष मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज देवबंद सहारनपुर में संयुक्त रूप से चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

  • 7:05 AM (IST)
  • 7:04 AM (IST)
  • 7:04 AM (IST)

    मेनका गांधी ने राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को किया खारिज। अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर दौरे में बोली- प्रधानमंत्री नहीं बन सकते राहुल क्योकिं वो चुनाव जीत नहीं पाएंगे। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement