Friday, April 26, 2024
Advertisement

Gandhinagar Lok Sabha Chunav Result 2019: गांधीनगर लोकसभा सीट से जीते अमित शाह, कांग्रेस के सी.जे. चावड़ा हारे

Gandhinagar Election Result: गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस के सी.जे. चावड़ा को बड़े अंतर से हरा दिया है। इस सीट पर साल 1989 से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 23, 2019 22:04 IST
Gandhinagar Election Result 2019- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Gandhinagar Election Result 2019

गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है, इस सीट पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का मुकाबला कांग्रेस के सी.जे. चावड़ा से था। अमित शाह ने गांधी नगर लोकसभा सीट से 4,83,121 वोटों से जीत दर्ज की है। 

अटल-आडवाणी भी जीते हैं गांधीनगर से चुनाव

इस सीट पर साल 1989 से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। साल 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी यहां से चुनाव जीते थे, जबकि साल 1998 से साल 2014 तक भाजपा के लौह पुरुष कहे जाने वाले लाल कृष्ण आडवाणी यहां भाजपा की विजय पताका फहराते रहे। आडवाणी गांधी नगर लोकसभा सीट से 6 बार चुनाव जीत चुके हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में यहां लाल कृष्ण आडवाणी को 7 लाख 73 हजार 539 वोट मिले थे, जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कीर्तिभाई ईश्वरभाई पटेल महज 2 लाख 90 हजार 418 वोट पा सके थे। 

 

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़े ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement