Saturday, April 27, 2024
Advertisement

कीर्ति आजाद ने थामा कांग्रेस का हाथ, राहुल गाधी ने कराई सदस्यता ग्रहण

लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे पूर्व क्रिकेटर और नेता कीर्ति आजाद ने आखिर भाजपा को छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Published on: February 18, 2019 11:29 IST
Disgruntled BJP Leader Kirti Azad Joins Congress in presence of Rahul Gandhi- India TV Hindi
Disgruntled BJP Leader Kirti Azad Joins Congress in presence of Rahul Gandhi

नई दिल्ली। लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे पूर्व क्रिकेटर और नेता कीर्ति आजाद ने आखिर भाजपा को छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कीर्ति आजाद को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। 

भारतीय जनता पार्टी ने कीर्ति आजाद को वरिष्ठ पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी के आरोप में निलंबित कर दिया था। कीर्ति 16वीं लोकसभा में बिहार के दरभंगा से सांसद, वे तीसरी बार भाजपा से सांसद चुने गए हैं। लेकिन भाजपा में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते इस बार उन्हें पार्टी से निकाला जा चुका है। कीर्ति पूर्व क्रिकेटर भी हैं और वे 1983 में विश्वकप जीतने वाली क्रिकेट टीम का हिस्सा रह  चुके हैं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement