Friday, April 19, 2024
Advertisement

मप्र: कांग्रेस ने जारी की 12 उम्मीदवारों की लिस्ट, छिंदवाड़ा से CM कमलनाथ के बेटे नकुल को टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का नाम भी है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: April 04, 2019 16:27 IST
CM Kamal Nath's son Nakul to contest from Chhindwara- India TV Hindi
CM Kamal Nath's son Nakul to contest from Chhindwara

भोपाल: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का नाम भी है। नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिया गया है। जबलपुर से विवेक तन्खा, सीधी से अजय सिंह राहुल टिकट दिया गया है। उज्जैन से बाबुलाल मालवीय चुनाव लड़ेंगे।

देखें पूरी लिस्ट-

कांग्रस की लिस्ट में छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, सागर से प्रभु सिंह, खंडवा से अरुण यादव, दमोह से प्रताप सिंह लोधी, सतना से राजाराम त्रिपाठी, सीधी से अजय सिंह राहुल, जबलपुर से विवेक तन्खा और देवास से प्रहलाद टिपानिया का नाम घोषित किया गया है। रीवा से सिद्धार्थ नाथ तिवारी, दमोह से प्रताप सिंह लोधी, मंडला से कमल मरावी, देवास से प्रहलाद टिपानिया, उज्जैन से बाबूलाल मालवीय, खरगोन से डॉ गोविंद मुजालदे का नाम सूची में शामिल है। इंदौर, ग्वालियर, गुना-शिवपुरी सीट पर अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है।

कांग्रेस अब तक कुल 369 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement