Thursday, April 25, 2024
Advertisement

कांग्रेस ने कीर्ति आजाद को धनबाद से दिया टिकट, दरभंगा से लड़ना चाहते थे चुनाव

कीर्ति आजाद ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस का हाथ थामा था और वह अपने लिए बिहार के दरभंगा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन बिहार में कांग्रेस का राष्ट्रीय जनता दल और अन्य दलों के साथ महागठबंधन है और वह सीट कांग्रेस के खाते में नही दी गई है

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: April 08, 2019 20:46 IST
Congress fields Kirti Azad from Dnanbad Lok Sabha Seat in Jharkhand- India TV Hindi
Congress fields Kirti Azad from Dnanbad Lok Sabha Seat in Jharkhand

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर और दरभंगा से सांसद कीर्ति आजाद को कांग्रेस ने इस बार झारखंड से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने कीर्ति आजाद को झारखंड की धनबाद लोकसभा सीट से टिकट दिया है जहां पर उनका मुकाबले भारतीय जनता पार्टी के पशुपतिनाथ सिंह के साथ होगा।

सोमवार को कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए 2 लोगों की लिस्ट निकाली जिसमें धनबाद के अलावा खुंती लोकसभा सीट के लिए भी टिकट दिया गया है, इस सीट से पार्टी ने कालीचरण मुंडा को उम्मीदवार बनाया है।

कीर्ति आजाद ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस का हाथ थामा था और वह अपने लिए बिहार के दरभंगा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन बिहार में कांग्रेस का राष्ट्रीय जनता दल और अन्य दलों के साथ महागठबंधन है और वह सीट कांग्रेस के खाते में नही दी गई है। यही वजह है कि कांग्रेस ने कीर्ति आजाद को दरभंगा की जगह अब झारखंड के धनबाद से मैदान में उतारा है। कीर्ति आजाद दरभंगा से 3 बार सांसद रह चुके हैं।

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement