Saturday, April 20, 2024
Advertisement

पंजाब के नवांशहर में गरजीं मायावतीं, भाजपा और कांग्रेस पर लगाया ये बड़ा आरोप

रविवार को बसपा प्रमुख मायावती ने पंजाब के नवांशहर में चुनाव प्रचार किया। मायावती ने यहां भाजपा और कांग्रेस पर देश की समस्याओं का समाधान करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए लोगों से दोनों पार्टियों को हराने की अपील की।

PTI Reported by: PTI
Updated on: May 12, 2019 22:44 IST
mayawati- India TV Hindi
Image Source : PTI पंजाब के नवांशहर में गरजीं मायावती

नवांशहर: आखिरी चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है, उन सीटों पर सभी दलों के नेता जमकर प्रचार कर रहे हैं। रविवार को बसपा प्रमुख मायावती ने पंजाब के नवांशहर में चुनाव प्रचार किया। मायावती ने यहां भाजपा और कांग्रेस पर देश की समस्याओं का समाधान करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए लोगों से दोनों पार्टियों को हराने की अपील की।

मायावती ने रैली में आए लोगों को संबोधित करते हुए गरीबों और दलितों के लिए उचित तरीके से आरक्षण नीति लागू करने में ‘‘विफल’’ होने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘आजादी के बाद लंबे समय तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस गरीबी और बेरोजगारी की मुख्य समस्याओं का समाधान नहीं कर सकी। इसके अलावा वह गरीबों और दलितों के लिए आरक्षण नीति को समुचित ढंग से लागू करने में विफल रही है जिसके परिणामस्वरूप इन वर्गों को लाभ से वंचित कर दिया गया।’’

मायावती ने इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। आपको बता दें जिस नवांशहर में मायावती ने रविवार को प्रचार किया, वो आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट का हिस्सा है। इस सीट पर बसपा के विक्रम सिंह सोढ़ी का मुकाबला कांग्रेस के मनीष तिवारी, अकाली दल के प्रेम सिंह और आम आदमी पार्टी के नरेंद्र सिंह से है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement