Friday, April 19, 2024
Advertisement

BJP कार्यकर्ताओं ने ‘हुआ तो हुआ’ टिप्पणी के लिए सैम पित्रोदा का पुतला फूंका

भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के बारे में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की टिप्पणी के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पित्रोदा का पुतला भी फूंका।

PTI Reported by: PTI
Published on: May 11, 2019 23:13 IST
BJP workers burn effigy of Pitroda for 'hua to hua' remarks- India TV Hindi
BJP workers burn effigy of Pitroda for 'hua to hua' remarks

गाजियाबाद: भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के बारे में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की टिप्पणी के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पित्रोदा का पुतला भी फूंका।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक पत्रकार द्वारा दंगों के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा था, ‘हुआ तो हुआ।’ उन्होंने बाद में टिप्पणी के लिए माफी मांग ली थी।

भाजपा नेता सरदार एस पी सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के सदस्यों ने यहां राजनगर कॉलोनी में ‘हिंट चौक’ पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख विरोधी दंगे हुए और समुदाय के कई सदस्य मारे गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने ‘‘सिखों के खिलाफ बेकाबू भीड़ को उकसाया था।’’

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement