Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

चांदनी चौक से फिर जीते हर्षवर्धन, कहा – कांग्रेस और AAP गठबंधन होता तो हराने में आता और भी मजा

राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने सातों सीटों पर कब्जा जमाया है। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रवेश वर्मा, मिनाक्षी लेखी, रमेश बिधुड़ी, गौतम गंभीर और हंसराज भाजपा के टिकट पर दिल्ली से संसद पहुंचे हैं। शुक्रवार को इंडिया टीवी ने बातचीत की हर्षवर्धन और प्रवेश वर्मा से।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: May 24, 2019 18:33 IST
harshvardhan- India TV Hindi
Image Source : FACEBOOK चांदनी चौक से जीते हर्षवर्धन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने सातों सीटों पर कब्जा जमाया है। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रवेश वर्मा, मिनाक्षी लेखी, रमेश बिधुड़ी, गौतम गंभीर और हंसराज भाजपा के टिकट पर दिल्ली से संसद पहुंचे हैं। शुक्रवार को इंडिया टीवी ने बातचीत की हर्षवर्धन और प्रवेश वर्मा से।

हर्षवर्धन बोले - AAP-कांग्रेस गठबंधन होता तो हराने में आता और भी मजा

इंडिया टीवी से बातचीत में हर्षवर्धन ने कहा कि उन्हें जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत मिली है।  उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी कहा था कि 2019 में 2014 से बड़ी जीत मिलेगी। हमारी सरकार ने पांच साल बहुत काम किया। हमने हर तबके के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया। करोड़ों की तादाद में लोगों सरकार के काम का लाभ लिया। इसलिए इस बार लोगों ने 2014 से भी बड़ा आशीर्वाद दिया है।”

आप-कांग्रेस के साथ होने पर होती क्या रणनीति?

इस सवाल पर हर्षवर्धन ने कहा कि जब 67 सीट पाने वाली पार्टी शून्य सीट पाने वाली पार्टी के आगे नाक रगड़ रही थी, तब मुझे लग रहा था कि इन्होंने सारे सिद्धांत छोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा, “मैं तो दिल से चाहता था कि ये वास्तव में गठबंधन कर लें। आप अभी भी वोट जोड़ कर देख लीजिए इनके वोट हमारे वोटों से कम है। तब इनको इतने भी वोट नहीं मिलते। अकेला मैं ही वो नेता था, जो कह रहा था कि ये दोनों दल गठबंधन कर लें। तब इनके गठबंधन को हराने में जो मजा आता वो अकेले-अकेले नहीं आता।”

प्रवेश वर्मा बोले - पीएम मोदी पर लोगों के विश्वास ने दिलाई जीत

पश्चिमी दिल्ली से 5 लाख 78 हजार 486 वोट से जीतकर संसद पहुंचने वाले प्रवेश वर्मा ने अपनी जीत में सबसे बड़ा फैक्टर कार्यकर्ताओं की मेहनत और पीएम मोदी पर लोगों के विश्वास को बताया। प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह पीएम का चुनाव था और देश के हर वर्ग ने ये ठान लिया था कि भारत की बागड़ोर नरेंद्र मोदी के ही हाथ में सुरक्षित है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement