Friday, April 26, 2024
Advertisement

मध्य प्रदेश के लिए भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में लेाकसभा चुनाव के लिए 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेज दी है। 

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: April 24, 2019 14:06 IST
मध्य प्रदेश के लिए भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के लिए भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में लेाकसभा चुनाव के लिए 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेज दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नाम भाजपा की सूची में प्रमुख है तो कांग्रेस की सूची में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम प्रमुख है।

भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, शिवराज सिंह चौहान, विजेश लूनावत, राम लाल, थावरचंद गहलोत, नरेंद्र तोमर, उमा भारती, पियूष गोयल, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, सुमित्रा महाजन, योगी आदित्य नाथ, देवेंद्र फडणवीस, हेमा मालिनी, कैलाश विजयवर्गीय, विनय सहस्त्रबुद्घे हैं।

इनके अलावा अनिल जैन, सतपाल महाराज, शहनवाज हुसैन, प्रभात झा, राकेश सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, सतीश उपाध्याय, गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, यशोधरा राजे सिंधिया, केशव प्रसाद मौर्य, मनोज तिवारी, विक्रम वर्मा, फग्गन सिंह कुलस्ते, सुहास भगत, मनोहर उटवाल, बंसीलाल गुर्जर, विनोद गोटिया और जयभान सिंह पवैया के नाम हैं।

इसी तरह कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, कमलनाथ, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणदीप सिंह सुरजेवाला, नवजोत सिंह सिद्घू, पी एल पुनिया, सचिन पायलट, राजा रामपाल, आचार्य प्रमोद कृष्णन, राज बब्बर, गोविंदा, नगमा मोरारजी, नदीम जावेद, नाना भाउ पटोले शामिल हैं।

इनके अलावा कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में कांति लाल भूरिया, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह, गोविंद सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, इमरती देवी, मुकेश नायक, पी सी शर्मा, फूल सिंह बरैया, प्रभुराम चौधरी, लाखन सिंह यादव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, नामदेव सिंह त्यागी, गुलाब सिंह किरार, सैयद अहमद, रामकृष्ण कुसमरिया, महेंद्र सिसौदिया और हार्दिक पटेल के नाम हैं।

राज्य में 29 अप्रैल, छह मई, 12 मई और 19 मई को मतदान होने वाला है। चुनाव के लिए राज्य में प्रचार जोर पकड़ने लगा है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement