Saturday, April 20, 2024
Advertisement

Congress Manifesto: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, 'कांग्रेस ने कभी न पूरे होने वाले वादे किये'

कांग्रेस के घोषणापत्र पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि यह देश को तोड़नेवाला एजेंडा है और जानकारियों के अभाव में जो वादे किये जाते हैं जो पूरे नहीं किये जाते वह खतरनाक है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: April 03, 2019 0:01 IST
Arun Jatiley- India TV Hindi
Image Source : ANI Arun Jatiley

नई दिल्ली: कांग्रेस के घोषणापत्र पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि यह देश को तोड़नेवाला एजेंडा है और जानकारियों के अभाव में जो वादे किये जाते हैं जो पूरे नहीं किये जाते वह खतरनाक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में ऐसी बातें हैं जो देश की एकता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर गांधी-नेहरू परिवार ने जो ऐतिहासिक भूल की थी उसके लिए देश कभी माफ नहीं कर सकता है।

जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि देशद्रोह करना अब अपराध नहीं होगा, जो पार्टि इस तरह की बाते करती है वह पार्टी इस देश के एक भी वोट की हकदार नहीं है।  पिछले 72 वर्षों में सबसे ज्यादा आतंकवाद भारत को झेलना पड़ा है.. जो देश को तोड़ना चाहते थे वह कब से देश में सक्रिय थे।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में माओवादियों और जेहादियों की रक्षा करने के लिए सीआरपीसी में बदलाव की बात कही गई है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement