Friday, April 26, 2024
Advertisement

बिहार में BJP और JDU के बीच सीट बटवारे का फैसला, जानिए कितनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

बिहार में सीटों के बटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच सहमति बन गई है

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Updated on: October 31, 2018 14:53 IST
BJP and JDU decides seat sharing in Bihar for 2019 General Elections- India TV Hindi
BJP and JDU decides seat sharing in Bihar for 2019 General Elections

नई दिल्ली। बिहार में सीटों के बटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच सहमति बन गई है, दोनो ही दल पहले घोषणा कर चुके हैं कि वह राज्य में बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और अपने सहयोगियों को भी सम्मानजनक सीटें देंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीटों के बटवारे पर फैसला आ चुका है।

सूत्रों के मुताबिक बिहार में BJP और JDU 17-17 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और 4 सीटें रामविलास पासवान की पार्टी LJP तथा 2 सीटें उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP को मिलेंगी। राज्य में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं।

2014 के आम चुनाव के दौरान बिहार में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने ज्यादातर सीटों पर कब्जा किया था। उस समय भाजपा और जनता दल यूनाइटेड का गठबंधन नहीं था। 2014 के आम चुनावों में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 22 पर भाजपा के प्रत्याशी जीते थे जबकि 6 पर उसकी सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी और 2 पर आरएसएलपी के सांसद जीते थे। जनता दल यूनाइटेड को 2, राष्ट्रीय जनता दल के 4 और कांग्रेस का एक उम्मीदवार जीत पाया था।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement