Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

Bhopal Lok Sabha Chunav Results 2019 Live News Updates​: दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा से मानी हार, कहा- जनता का फैसला स्वीकार

Bhopal Lok Sabha Chunav Results 2019 Live News Updates​: कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा से हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि वो जनता कै फैसले का सम्मान करते हैं।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 23, 2019 19:49 IST
Bhopal Election Result- India TV Hindi
Bhopal Election Result

Bhopal Lok Sabha Chunav Results 2019 Live News Updates​: मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट इस बार के लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र बन चुकी है। कांग्रेस ने इस सीट पर अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उतारा है और दिग्विजय सिंह से टक्कर के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है। साध्वी प्रज्ञा कई बार दिग्विजय सिंह पर आरोप लगा चुकी हैं कि दिग्विजय ने उन्हें झूठे आरोप में फंसाया है।

दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा से हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि वो जनता कै फैसले का सम्मान करते हैं।

हालांकि अभी आधिकारिक आंकड़ों का आना बाकी है। फिलहाल साध्वी प्रज्ञा 354717 वोटों से आगे हैं।

2014 के लोकसभा चुनावों में भोपाल लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आलोक संजर की भारी मतों से जीत हुई थी, आलोक को 7.14 लाख से ज्यादा वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के पीसी शर्मा को 3.43 लाख वोट पड़े थे।

लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए क्लिक करें- लोकसभा चुनाव...

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement