Saturday, April 20, 2024
Advertisement

Lok Sabha Chunav 2019: दिल्ली में कांग्रेस आज कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा, शीला दीक्षित ने दिए संकेत

कांग्रेस की दिल्ली इकाई की प्रमुख शीला दीक्षित ने शनिवार को कहा कि यहां की सात लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अगले दो दिन में कर दी जाएगी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: April 21, 2019 8:35 IST
Sheila Dikshit- India TV Hindi
Image Source : PTI Announcement of names of candidates for seven LS seats on Sunday or day after: Sheila Dikshit

नई दिल्ली: कांग्रेस की दिल्ली इकाई की प्रमुख शीला दीक्षित ने शनिवार को कहा कि यहां की सात लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अगले दो दिन में कर दी जाएगी। वह लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के एक नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी कल (रविवार) या उसके बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।’’

चांदनी चौक से उनके चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भी इस बारे में सुना है। पार्टी को तय करने दीजिए।’’ केंद्रीय नियंत्रण कक्ष सभी सात लोकसभा क्षेत्रों के नियंत्रण कक्षों के साथ समन्वय स्थापित करेगा। बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की कोशिशें हो रही थी लेकिन वो अब नाकाम होती दिख रही हैं। 

क्योंकि, AAP के एक बयान के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में कांग्रेस द्वारा गठबंधन करने से इनकार कर दिया गया है। जिसे लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि ऐसी स्थिति में वो दिल्ली में गठबंधन के लिए तैयार नहीं है। उन्होंनें कांग्रेस पर ये आरोप भी लगाया था कि कांग्रेस सीटों के गणित में लगी है। उसका मक़सद मोदी-शाह की जोड़ी के ख़तरे से देश को बचाना नहीं है।

(इनपुट-भाषा)

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement