Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के बाद कांग्रेस में हड़कंप, सिद्धू पर पर गिर सकती है गाज

पंजाब में लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के बाद कांग्रेस में बवाल मच गया है, नवजोत सिंह सिद्धू और अमरिंदर सिंह में टकराव बढ़ गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मांग की है नवजोत सिंह सिद्धू के मंत्रालय को बदल दिया जाना चाहिए।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: May 24, 2019 10:20 IST
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के बाद कांग्रेस में हड़कंप, सिद्धू पर पर गिर सकती है गाज- India TV Hindi
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के बाद कांग्रेस में हड़कंप, सिद्धू पर पर गिर सकती है गाज

नई दिल्ली: पंजाब में लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के बाद कांग्रेस में बवाल मच गया है, नवजोत सिंह सिद्धू और अमरिंदर सिंह में टकराव बढ़ गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मांग की है नवजोत सिंह सिद्धू के मंत्रालय को बदल दिया जाना चाहिए। दरअसल सिद्धू पंजाब में शहरी विकास मंत्रालय देखते हैं और पंजाब में शहरी इलाकों में कांग्रेस का बुरा प्रदर्शन हुआ है। अमरिंदर सिंह ने ये भी कहा है कि बाजवा को गले लगाना कांग्रेस को महंगा पड़ गया है।

Related Stories

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान धर्मग्रंथों की बेअदबी पर सिद्धू की टिप्पणी को लेकर वह कांग्रेस आलाकमान से संपर्क करेंगे।चुनाव से एक दिन पहले सिद्धू ने 2015 में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की जांच पर सवाल उठाए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धू के बयान से 'बठिंडा में पार्टी के प्रदर्शन पर असर पड़ा होगा' और चुनाव परिणामों के बाद वह पार्टी आलाकमान से संपर्क करेंगे। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, 'मैं सिद्धू का विभाग बदलना चाहता था क्योंकि वह अपने विभाग को कुशलतापूर्वक नहीं संभाल पा रहे थे।'

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement