Friday, March 29, 2024
Advertisement

लोकसभा चुनावों के बीच आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, एक और विधायक ने थामा BJP का हाथ

आम आदमी पार्टी के एक और विधायक ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 06, 2019 12:15 IST
Aam Aadmi Party Chief and Delhi CM Arvind Kejriwal | PTI File- India TV Hindi
Aam Aadmi Party Chief and Delhi CM Arvind Kejriwal | PTI File

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के एक और विधायक ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजवासन से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाले देवेंद्र सहरावत सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए। आपको बता दें कि सहरावत को कुछ महीने पहले AAP ने अपनी प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। पार्टी ने सहरावत पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था।

आपको बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के एक और विधायक अनिल वाजपेयी भी भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली की गांधीनगर सीट से विधानसभा चुनाव जीता था। लोकसभा चुनावों के बीच में विधायकों का पार्टी से नाता तोड़कर यूं भाजपा में जाना AAP के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने इससे पहले दिल्ली में बीजेपी को मात देने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की भी कोशिश की थी, लेकिन राहुल गांधी की पार्टी के इनकार के बाद उसे करारा झटका लगा था।

आम आदमी पार्टी के विधायक देवेंद्र सहरावत

आम आदमी पार्टी के विधायक देवेंद्र सहरावत | PTI File

वहीं, देवेंद्र सहरावत की बात करें तो वह रिटायर्ड कर्नल हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की कथित अश्लील सीडी सामने आने के बाद से अपनी ही पार्टी पर लगातार हमला बोला था। साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया था कि पार्टी के बड़े नेता महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। हालांकि अपने उस पत्र में सहरावत ने यह भी लिखा था कि उनके पास इस बात के कोई सबूत नहीं हैं। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Lok Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें इलेक्‍शन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement