Friday, April 19, 2024
Advertisement

खुंटी विधानसभा चुनाव 2019: 7 दिसंबर को होगा मतदान, लगातार तीन बार भाजपा ने हासिल की है जीत

झारखंड की खुंटी विधानसभा सीट पर 7 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होगा, उनमें खुंटी सीट भी शामिल है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: November 22, 2019 23:40 IST
Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

रांची: झारखंड की खुंटी विधानसभा सीट पर 7 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होगा, उनमें खुंटी सीट भी शामिल है। इस सीट पर हुए पहले के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो पिछले तीन चुनावों से लगातार भाजपा ही जीतती आ रही है। 2005 से लेकर 2009 और 2014 में भाजपा ने ही यहां जीत हासिल की है।

ऐसे में इस बार देखना मजेदार होगा कि खुंटी विधानसभा सीट पर क्या भाजपा अपना कब्जा बरकरार रख पाएगी या फिर कौई दूसरा दल बाजी मार ले जाएगा। 23 दिसंबर को अन्य सभी विधानसभा सीटों के साथ खुंटी विधानसभा का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। आपको बता दें कि 2014 में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम भी 23 दिसंबर 2014 को ही घोषित हुआ था।

 
2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में खुंटी विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी नीलकंठ सिंह को कुल 46992 वोट मिले थे जबकि उनके JMM के निकटतम प्रतिद्वंदी को 25493 वोट ही मिले थे। वहीं, इससे पहले 2009 और 2005 में भी नीलकंठ सिंह ही विधायक चुने गए थे।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement