Friday, April 19, 2024
Advertisement

रामेश्वर उरांव बने झारखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष, 5 कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त

कांग्रेस ने रामेश्वर ओरांव को झारखंड इकाई का नया प्रमुख नियुक्त किया, राज्य में पांच कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से सोमवार को जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उरांव को अध्यक्ष और पांच नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने को मंजूरी प्रदान की है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 26, 2019 19:20 IST
rameshwar oraon- India TV Hindi
rameshwar oraon

नई दिल्ली: कांग्रेस ने रामेश्वर उरांव को झारखंड इकाई का नया प्रमुख नियुक्त किया, राज्य में पांच कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से सोमवार को जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उरांव को अध्यक्ष और पांच नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने को मंजूरी प्रदान की है।

कमलेश महतो कमलेश, इरफान अंसारी, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा और संजय पासवान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अजय कुमार ने इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे।

झारखंड में इसी साल विधानसभा होंगे। सूबे में बीजेपी सत्ता में है। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। सत्तारूढ़ बीजेपी के पास 43 और आजसू के पास तीन सीटें हैं। वहीं जेएमएम 19, कांग्रेस 8, जेवीएम दो सीट जीतकर विपक्ष में है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement