Wednesday, May 08, 2024
Advertisement

जदयू ने झारखंड में आरक्षण के 83 प्रतिशत प्रावधान को अविलंब लागू करने का आग्रह किया

जदयू ने झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर राज्य में आरक्षण के 83 प्रतिशत प्रावधान को अविलंब लागू करने का आग्रह किया है। 

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: September 09, 2019 23:23 IST
Nitish Kumar- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतिकात्मक तस्वीर

पटना। जदयू ने झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर राज्य में आरक्षण के 83 प्रतिशत प्रावधान को अविलंब लागू करने का आग्रह किया है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की झारखण्ड इकाई के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने वहां की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को सोमवार को एक पत्र लिखकर झारखंड में आरक्षण के 83 प्रतिशत प्रावधान को अविलम्ब लागू करने का आग्रह किया है।

झारखण्ड जदयू ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में सात सितंबर को रांची में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन में सर्वसम्मति से राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर आरक्षण के 83 प्रतिशत प्रावधान का समर्थन किया था। उसने राज्यपाल से 17 सितम्बर को मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपने के लिए समय दिए जाने का भी आग्रह किया है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement