Saturday, April 27, 2024
Advertisement

झारखंड: भाजपा ने 52 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की, कांग्रेस ने किया 5 प्रत्याशियों का ऐलान

झारखंड में चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यक्रम घोषित कर चुका है। जिसके बाद सूबे में सियासत तेज हो चली है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: November 10, 2019 21:48 IST
प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतिकात्मक तस्वीर

रांची। भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिये 52 उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी की। मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ चक्रधरपुर से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य में प्रथम चरण के चुनाव के लिये नामांकन पत्र दायर करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर है, ऐसे में पार्टी ने पहली सूची जारी की है।

उन्होंने जोर दिया कि झारखंड में बहुत ही सकारात्मक सहयोग का वातावरण देखने को मिलता है। समाज के सभी वर्गों का समर्थन मुख्यमंत्री रघुवर दास को मिल रहा है। पिछले पांच सालों में भाजपा की सरकार के कारण व्यापक बदलाव देखने को मिला है, इसीलिए लोगों का समर्थन उभर के आया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने सूची जारी करते हुए बताया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहली सूची को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने की। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी आदि मौजूद थे।

अरूण सिंह ने बताया कि बोरियो से सूर्या हंसदा, दुमका से डा. लुईस मरांडी, कोडरमा से नीरा यादव, रांची से सी पी सिंह, हटिया से नवीन जायसवाल, राजमहल से अनंत ओझा, लिटीपारा से धनियाल किसकू, शिकारीपारा से पारितोष सोरेन, जामतारा से वीरेन्द्र मंडल, चतरा से जनार्दन पासवान, सिंदरी से राज सिन्हा, झरिया से रागिनी सिंह चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा की 81 सीटें है।

जेपी नड्डा ने कहा कि, ‘‘झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व में भ्रष्टाचार रोका गया है। इसी के कारण प्रदेश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रीय नेतृत्व में सभी सरकारी योजनाओं के माध्यम से झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदली है। इस कारण झारखंड में हम बहुत अच्छे से सरकार बनाएंगे ऐसा हमारा विश्वास है।’’ (भाषा)

कांग्रेस ने भी जारी की पहली लिस्ट

रविवार को झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में कांग्रेस की तरफ से पांच नामों की घोषणा की गई।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement