Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

अमित शाह 18 सितंबर को जामताड़ा से रघुवर दास की जनआशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के संथाल परगना में चुनावी बिगुल फूंकते हुए जामताड़ा से 18 सितंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास की ‘जनआशीर्वाद यात्रा’ की शुरुआत करेंगे।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: September 14, 2019 23:18 IST
Amit Shah- India TV Hindi
Image Source : PTI केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के संथाल परगना में चुनावी बिगुल फूंकते हुए जामताड़ा से 18 सितंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास की ‘जनआशीर्वाद यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा संथाल परगना के सभी विधानसभाओं से होकर गुजरेगी।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने बताया, ‘‘अमित शाह के कार्यक्रम की जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने जामताड़ा में संथाल परगना के सभी जिलाध्यक्षों और प्रमुख नेताओ के साथ बैठक कर तैयारी संबंधी निर्देश दिया है। कार्यक्रम प्रभारी सांसद संजय सेठ, प्रमंडल प्रभारी प्रदीप वर्मा एवं दुमका सांसद सुनील सोरेन भी जामताड़ा का दौरा कर चुके हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘कार्यक्रम में जनजाति समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।’’ प्रभाकर ने बताया, ‘‘अमित शाह के आने की सूचना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और संथाल परगना की जनता में उत्साह का माहौल है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 65 सीटों पर विजय का लक्ष्य रखा है। संथाल परगना में पार्टी की नजर 15 सीटों पर है।’’

प्रभाकर ने कहा, ‘‘पहले ‘जनआशीर्वाद यात्रा’ 15 सितंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन अमित शाह के आने की सहमति मिलने के बाद इसकी तारीख बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी गई है।’’ उन्होंने बताया कि भाजपा के नौ सितंबर से घर-घर रघुवर कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र तथा राज्य सरकारों की उपलब्धियों से जनता को अवगत करवा रहे हैं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement