Friday, April 19, 2024
Advertisement

झारखंड विधानसभा चुनावों में ताल ठोकेगी आप, 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: November 12, 2019 7:46 IST
AAP- India TV Hindi
AAP

रांची। झारखंड विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्‍व वाली आम आदमी पार्टी भी ताल ठोकने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बता दें कि इस साल 30 नवंबर से झारखंड विधानसभा के चुनाव शुरू होने जा रहे हैं। नक्‍सल प्रभावित राज्‍य होने के चलते यहां 5 चरणों में चुनाव होगा। आखिरी चरण के तहत 20 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। बता दें कि अगले साल दिल्‍ली में भी चुनाव होने हैं। जहां इस समय आम आदमी पार्टी सत्‍ता में है। 

आप के झारखंड चुनाव अभियान समिति संयोजक प्रेम कुमार एवं जयशंकर चौधरी ने पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी की। आप के उम्मीदवारों की सूची में डाल्टनगंज से अभय सिंह चेरो, विश्रामपुर से मसरूर अहमद खान, हुसैनाबाद से कन्हैया विश्वकर्मा, भवनाथपुर से राजेन्द्र पासवान, घाटशिला से सुभाष समद, जमशेदपुर पश्चिम से शंभूनाथ चैधरी, महगांव से रोशनी सिंकू, मनोहरपुर से मुनीलाल सुरीन, कोडरमा से संतोष मानव, रांची से राजन कुमार सिंह, हटिया से आलोकशरण प्रसाद, बोकारो से हरेन्द्र नाथ चैबे, नाला से हेमंत ठाकुर, दुमका से मीरू हंसदा, और गढ़वा से उमा देवी शामिल हैं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement