Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव व प्रचार समिति को मंजूरी दी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को पार्टी की हरियाणा इकाई के लिए 28 सदस्यीय चुनाव समिति और 50 सदस्यीय प्रचार समिति को मंजूरी दी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: September 10, 2019 23:47 IST
Sonia Gandhi- India TV Hindi
Sonia Gandhi

नई दिल्ली | कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को पार्टी की हरियाणा इकाई के लिए 28 सदस्यीय चुनाव समिति और 50 सदस्यीय प्रचार समिति को मंजूरी दी। राज्य में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव समिति में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे शीर्ष नेताओं को भी शामिल किया गया है।

पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि चुनाव समिति में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, पार्टी नेता कुलदीप बिश्नोई, कैप्टन अजय यादव, एच.एस. चट्टा, फूलचंद मल्लाना और महेंद्र प्रताप सिंह को भी जगह दी गई है। चुनाव समिति में युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के अध्यक्षों को भी शामिल किया गया है।

पार्टी की प्रचार समिति का नेतृत्व कैप्टन अजय यादव करेंगे, जबकि दिलूराम बाजीगर को इसका समन्वयक बनाया गया है। इस समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्य इकाई की प्रमुख कुमारी शैलजा, हुड्डा, किरण, तंवर, सुरजेवाला, बिश्नोई, पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई नेताओं को जगह दी गई है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement