Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

राजनाथ ने कांग्रेस पर कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का आरोप लगाया

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उस पर कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: October 17, 2019 13:52 IST
राजनाथ ने कांग्रेस पर कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का आरोप लगाया- India TV Hindi
राजनाथ ने कांग्रेस पर कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का आरोप लगाया

बवानी खेड़ा (हरियाणा): केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उस पर कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने का आरोप लगाया। हरियाणा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि कश्मीर एक आंतरिक मामला है। 

उन्होंने कहा कि एक कांग्रेस नेता ने हाल में लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन से लंदन में मुलाकात की थी और कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे पर चर्चा की थी। 

उन्होंने कांग्रेस से पूछा, ‘‘मैं कांग्रेस नेताओं से यह पूछना चाहता हूं कि कहां मानवाधिकार उल्लंघन हुआ है। जब (कश्मीर में) आतंकवादी गतिविधियां हो रही थीं तब क्या मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा था। आपने उस वक्त क्यों नहीं बोला?’’ 

सिंह ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस से जवाब चाहता हूं। कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है। क्या दूसरे देशों के साथ इस पर चर्चा होनी चाहिए। क्या आप दूसरे देशों में कश्मीर मुद्दे पर चर्चा करेंगे।’’

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement