Friday, April 26, 2024
Advertisement

मनोहर लाल खट्टर का दावा, हरियाणा में 75 सीटों से ज्यादा पर होगी भारतीय जनता पार्टी की जीत

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का दावा है कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 75 सीटों से ज्यादा पर जीत मिलेगी

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: September 09, 2019 13:26 IST
Manohar Lal Khattar claims victory on 75 seats- India TV Hindi
Image Source : PTI Manohar Lal Khattar claims victory on 75 seats

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का दावा है कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 75 सीटों से ज्यादा पर जीत मिलेगी। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भाजपा के 5 साल के कार्यकाल ने राज्य में भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव को खत्म करके राज्य में राजनीति के मायने बदल दिए हैं। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने भी हरियाणा में विजय संकल्प रैली की थी।

हरियाणा विधानसभा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं और 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 47 सीटों पर जीत मिली थी। भारतीय जनता पार्टी इस बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर फिर से दावं खेलने की तैयारी कर रही है और पार्टी पिछली बार की तरह इस बार भी सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ सकती है।

2014 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को कुल 33.20 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि कांग्रेस पार्टी को 20.58 प्रतिशत और इंडियन नैशनल लोक दल को 24.11 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार इंडियन नैशनल लोक दल दो हिस्सों में बंट चुका है और दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी नाम से अलग दल का गठन किया है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement