Wednesday, April 17, 2024
Advertisement

क्या JJP से होगा हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री? दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस से मांगा सीएम पद

हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यहां दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी किंग मेकर की भूमिका में उभर सकती है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: October 24, 2019 11:35 IST
Dushyant- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) दुष्यंत चौटाला अपने परिवार के साथ

नई दिल्ली। हरियाणा में मतों की गिनती चल रही है। अब तक के रुझानों के अनुसार यहां भाजपा और कांग्रेस में कांट की टक्कर है। दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी यहां निर्णायक भूमिका निभाने का मौका मिल सकता है। इसी बीच खबर ये है कि दुष्यंत ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस से सीएम पद की मांग की है।

हालांकि कांग्रेस सूत्रों की तरफ से मिली खबर के मुताबिक कांग्रेस ने दुष्यंत को डिप्टी सीएम पद का ऑफर किया है। हरियाणा में अब तक की मतगणना के अनुसार भाजपा को 40 और कांग्रेस को 32 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। यहां जेजेपी को 11 सीटों पर बढ़त हासिल है। अगर यहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है तो गठबंधन की सरकार देखने को मिल सकती है। 

इसबीच सूबे के राजनीतिक समीकरणों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंद्र सिंह हुड्डा से बातचीत की है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Haryana Vidhan Sabha Chunav 2019 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement