Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

NRC अगर दिल्ली में लागू हुआ तो मनोज तिवारी सबसे पहले होंगे बाहर: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) अगर लागू हुआ तो सबसे पहले मनोज तिवारी दिल्ली से बाहर होंगे

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: September 25, 2019 12:47 IST
Arvind Kejriwal targets Manoj Tiwari on NRC demand in Delhi- India TV Hindi
Arvind Kejriwal targets Manoj Tiwari on NRC demand in Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) अगर लागू हुआ तो सबसे पहले मनोज तिवारी दिल्ली से बाहर होंगे। मनोज तिवारी दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी इकाई के अध्यक्ष हैं और असम की तरह दिल्ली में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर लागू करने की मांग कर रहे हैं।

राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) हालांकि किसी राज्य के लिए नहीं है बल्कि यह देश के लिए यानि देश के किसी एक राज्य का नागरिक अगर दूसरे राज्य में रहता है तो उसपर NRC लागू नहीं होता, लेकिन असम में NRC के तहत उन लोगों को देश से बाहर करने की योजना है जो दूसरे देश से आकर दिल्ली में बसे हैं।

मनोज तिवारी और खुद अरविंद केजरीवाल मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले नहीं हैं, मनोज तिवारी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं जबकि अरविंद केजरीवाल हरियाणा के मूल निवासी हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल का यह तर्क कि NRC लागू हुआ तो मनोज तिवारी सबसे पहले बाहर जाएंगे, सही नहीं बैठता।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement