Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Chhattisgarh Vidhan Sabha Results: कांग्रेस ने फतह किया छत्‍तीसगढ़ का किला! रुझानों में स्‍पष्‍ट बहुमत की ओर

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के सबसे मजबूत किलों में से एक छत्तीसगढ़ को फतह कर लिया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की सत्ता पर 15 साल से काबिज भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: December 11, 2018 11:02 IST
Chhattisgarh Election Results- India TV Hindi
Chhattisgarh Election Results

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के सबसे मजबूत किलों में से एक छत्‍तीसगढ़ को फतह कर लिया है। मतगणना के शुरुआती 2 घंटे के बाद स्‍पष्‍ट हो गया है कि कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ की सत्‍ता पर 15 साल से काबिज भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका है। छत्‍तीसगढ़ के विधानसभा के चुनावी इतिहास में कांग्रेस की पहली जीत है। राज्‍य के पहले मुख्‍यमंत्री अजीत जोगी के नेतृत्‍व में पहली सरकार कांग्रेस की ही थी। लेकिन इसके बाद अगली तीन निर्वाचित सरकारें भाजपा की ही थीं। 

छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस की यह जीत कई मायनों में काफी अहम है। दरभा घाटी काण्‍ड में जहां कांग्रेस की पूरी शीर्ष लीडरशिप खत्‍म हो गई थी। तब से भूपेश बघेल, चरणदास महंत, टीएस सिंह देव जैसे बड़े नेताओं की कोशिशों के साथ कांग्रेस को दोबारा खड़ा करना इस जीत का एक अहम कारण रहा है। वहीं पिछले एक साल से केंद्रीय नेतृत्‍व की ओर से रमन सरकार पर हो रहे हमलों ने भी इस जीत में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस के लिए छत्‍तीसगढ़ का महत्‍व इस बात से भी पता चलता है कि कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी का करीब 1 महीने से पूरा फोकस छत्‍तीसगढ़ पर था। 

चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अगला मुख्‍यमंत्री कौन 

चुनाव जीतने के बाद अब सवाल उठता है कि राज्‍य का अलगा मुख्‍यमंत्री कौन होगा। यह सवाल इस लिए भी महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि पार्टी ने अभी तक कोई मुख्‍यमंत्री कैंडिडेट तय नहीं किया है। राज्‍य में कांग्रेस की कमान भूपेश बघेल के पास है। लेकिन मुख्‍यमंत्री पद के लिए चरण दास महंत और टीएस सिंह देव भी प्रमुख उम्‍मीदवार हो सकत हैं। 

भाजपा को करारा झटका 

चुनावों में हार भाजपा के लिए करारा झटका है। राज्‍य में 15 साल से सत्‍ता पर काबिज डॉ.रमन सिंह की सरकार की इस हार ने 2019 में पार्टी के दोबारा सत्‍ता में आने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं अभी तक अजेय कहे जा रहे छत्‍तीसगढ़ के किले में सेंध सरकार के विकास के फॉर्मूले पर भी सवाल खड़े करता है। 

देखें चुनावी नतीजे...

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Chhattisgarh Assembly Election 2018 News in Hindi के लिए क्लिक करें चुनाव 2024 सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement