Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

Delhi Nursery Admission के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानिए कहां मिलेगा फॉर्म?

दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी एडमिशन आज से शुरू हो गए हैं। वे लोग जो अपने बच्चे का एडमिशन दिल्ली के स्कूलों में कराना चाहते हैं। वे दाखिला करा सकते हैं। इस एडमिशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

Shailendra Tiwari Written By: Shailendra Tiwari @@Shailendra_jour
Published on: December 01, 2022 7:53 IST
दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी एडमिशन शुरू- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी एडमिशन शुरू

दिल्ली के स्कूल में अपने बच्चे का एडमिशन कराना है, तो हो जाएं तैयार। दिल्ली के नर्सरी स्कूल में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज यानी 1 दिसंबर 2022 से शुरू हो रही है। जो अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन नर्सरी, केजी या क्लास 1 में कराना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। Delhi Nursery Admission Form के लिए आप संबंधित प्राइवेट स्कूलों में जा सकते हैं और वहीं फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। दिल्ली के नर्सरी स्कूल में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जरूर देखें, जो ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर उपलब्ध है। दिल्ली के डाइरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन की ओर से इस साल के नर्सरी एडमिशन का शेड्यूल पहले ही जारी किया गया है। बता दें कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल नर्सरी में एडमिशन की प्रक्रिया दो सप्ताह पहले शुरू हो रही है। साल 2022 में नर्सरी एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 15 दिसंबर से 7 जनवरी तक चली थी।

दिल्ली नर्सरी, KG, Class 1 एडमिशन 2023 के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, दिल्ली के 1700 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर आप बच्चे का नर्सरी, केजी या पहली कक्षा में एडमिशन करवाना चाहते हैं, तो एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

Delhi Nursery के लिए एडमिशन प्रक्रिया

दिल्ली एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 1 दिसंबर यानी आज से भरे जाने हैं। पहली सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट एवं वेंटिंग लिस्ट 20 जनवरी को स्कूलों द्वारा जारी की जाएगी।फिर इसके बाद सेकेंड लिस्ट, अगर कोई हो, तो यह 6 फरवरी को और उसके बाद 1 मार्च को जारी की जाएगी। एडमिशन प्रोसेस 17 मार्च को खत्म होगी।डाइरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन की ओर से जारी नोटिफिरेशन के अनुसार, अभिभावकों द्वारा अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स के आधार पर स्कूलों में प्वॉइंट अपलोड किए जाएंगे।स्कूलों को एडमिशन से संबंधित बच्चों को मिलने वाले प्वॉइंट वेबसाइट पर जारी होंगे। इस एडमिशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Nursery Admission Delhi के लिए महत्वपूर्ण तारीखें

स्कूलों को निदेशालय की वेबसाइट पर मानदंड अपलोड करने की तारीख- 28 नवंबर 2022

दिल्ली नर्सरी एडमिशन के लिए आवेदव शुरू होने की तारीख- 1 दिसंबर, 2022
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख- 23 दिसंबर, 2022
आवेदन करने वाले बच्चों के लिए नोटिस जारी होगा- 06 जनवरी 2023
आवेदन करने वाले बच्चों के प्वॉइंट जारी होने की तारीख- 13 जनवरी 2023
एडमिशन की पहली लिस्ट- 20 जनवरी, 2023
पहले लिस्ट से एडमिशन प्रक्रिया- 21 जनवरी 2023 से 30 जनवरी 2023 तक
एडमिशन की दूसरी लिस्ट- 06 फरवरी, 2023
दूसरी लिस्ट से एडमिशन प्रक्रिया- 08 फरवरी से 14 फरवरी 2023
अगर तीसरी लिस्ट बनी तो- 01 मार्च 2023 को जारी होगी
एडमिशन बंद होने की डेट- 17 मार्च, 2023

Latest Education News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें एजुकेशन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement