Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

CISCE Date Sheet 2023: ICSE-ISC की डेटशीट जारी, फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, यहां देखें सब्जेक्ट वाइज टाइमटेबल

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ICSE और ISC 2023 परीक्षा का आयोजन फरवरी से होगा।

Pankaj Yadav Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
Published on: December 02, 2022 18:48 IST
CISCE ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। - India TV Hindi
Image Source : PTI CISCE ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं अगले साल फरवरी माह में शुरू होंगी, जो मार्च 2023 तक चेलेंगी। CISCE की ICSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी 2023 को शुरू होगी जबकि ISC कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा 13 फरवरी 2023 से शुरू होगी। ICSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 29 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी. कक्षा 12 की परीक्षाएं 13 फरवरी से 31 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। ऐसे में छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर अपना डेटशीट चेक कर सकते हैं। CISCE ने डेटशीट जारी करते हुए कहा है कि ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा के हो जाने के दो महीने बाद यानी मई 2023 में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 

ऐसे चेक करें CISCE Date sheet 2023

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।

स्टेप 2- होम पेज पर Notice Board पर जाएं।

स्टेप 3- कक्षा 12वीं की डेटशीट देखने के लिए ‘ISC (Class XII) Year 2023 Timetable and Instructions’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- कक्षा 10वीं की डेटशीट देखने के लिए ‘ICSE (Class X) Year 2023 Timetable and Instructions’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5- आपको ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं डेट शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्टेप 6- इसे डाउनलोड कर लीजिए। आप चाहें तो भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

कक्षा 12वीं की डेटशीट

  • 13 फरवरी 2023 : अंग्रेजी पेपर 1
  • 14 फरवरी 2023: अंग्रेजी पेपर 2
  • 16 फरवरी 2023: कॉमर्स
  • 17 फरवरी 2023: भूगोल
  • 20 फरवरी 2023: मैथ
  • 24 फरवरी 2023: इकोनॉमिक्स
  • 27 फरवरी 2023: केमिस्ट्री
  • 01 मार्च 2023: बिजनेस स्टडी
  • 03 मार्च 2023: इंडियन लैंग्वेज
  • 06 मार्च 2023: फिजिक्स
  • 10 मार्च 2023: हिस्ट्री
  • 13 मार्च 2023: एकाउंट
  • 15 मार्च 2023: पॉलिटिकल साइंस व बायोटेक्नोलॉजी
  • 17 मार्च 2023: बायोलॉजी
  • 20 मार्च 2023: कंप्यूटर साइंस
  • 23 मार्च 2023: होम साइंस
  • 24 मार्च 2023: फिजिकल एजुकेशन
  • 13 मार्च 2023: इलेक्टिव इंग्लिश
  • 27 मार्च 2023: साइकोलॉजी
  • 29 मार्च 2023: सोशियोलॉजी
  • 31 मार्च 2023: इन्वायरमेंट साइंस

कक्षा 10वीं की डेटशीट

  • 27 फरवरी 2023: अंग्रेजी पेपर 1
  • 01 मार्च 2023: अंग्रेजी पेपर 2
  • 03 मार्च 2023: ग्रुप -2 इलेक्टिव
  • 04 मार्च 2023: आर्ट पेपर 1
  • 06 मार्च 2023: हिस्ट्री एंड सिविक्स(एचसीजी)
  • 10 मार्च 2023: मैथ
  • 11 मार्च 2023: आर्ट पेपर 2
  • 13 मार्च 2023: ज्योग्राफी -एचसीजी पेपर 2
  • 14 मार्च 2023: एन्वायरनमेंटल साइंस (ग्रुप 2)
  • 15 मार्च 2023: सेकेंड भाषा विषय
  • 17 मार्च 2023: फिजिक्स : साइंस पेपर 1
  • 18 मार्च 2023: आर्ट पेपर3
  • 20 मार्च 2023: केमिस्ट्री-साइंस पेपर-2
  • 21 मार्च 2023: इकोनॉमिक्स (ग्रुप-2)
  • 23 मार्च 2023: ग्रुप -3 इलेक्टिव
  • 24 मार्च 2023: संस्कृत
  • 25 मार्च 2023: आर्ट पेपर 4
  • 27 मार्च 2023: हिंदी
  • 29 मार्च 2023: बायोलॉजी- साइंस पेपर-3

Latest Education News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Exams News in Hindi के लिए क्लिक करें एजुकेशन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement