Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

दिल्ली: मॉडल टाउन में भीड़ पर चढ़ा दी कार, दो आईटी प्रोफेशनल्‍स गिरफ्तार

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक कार के भीड़ में घुसने की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: September 04, 2019 7:51 IST
Model town rash driving - India TV Hindi
Image Source : FILE Model town rash driving 

नयी दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक कार के भीड़ में घुसने की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताए जा रहे हैं। 

एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया में एक वीडियो आया है जिसमें रविवार की रात मॉडल टाउन इलाके के ओल्ड गुप्ता कॉलोनी में व्यस्त सड़क पर एक कार भीड़ के बीच से कथित तौर पर तेजी से गुजरते दिखाई गई है। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने बताया की घायल कमल अरोड़ा को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर वाहन का पंजीकरण नंबर निकाल किया। कार अरुण कुमार के नाम पंजीकृत है। 

पुलिस ने अरुण और उसके दोस्त प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा,‘‘घायल व्यक्ति के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।’’

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News News in Hindi के लिए क्लिक करें दिल्ली सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement