Friday, April 26, 2024
Advertisement

दिल्ली: एलएसआर कॉलेज के सामने एन्‍काउंटर में पुलिस ने गिरफ्तार किया 1 लाख का इनामी बदमाश

दिल्ली में बदमाशों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई आज भी जारी रही। आज रात एक बार फिर पुलिस का बदमाशों के साथ एनकाउंटर हुआ है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: October 18, 2019 7:06 IST
Criminal Arrested- India TV Hindi
Image Source : PTI PHOTO Criminal Arrested

दिल्‍ली में बदमाशों के खिलाफ दिल्‍ली पुलिस की कार्रवाई आज भी जारी रही। आज रात एक बार फिर पुलिस का बदमाशों के साथ एनकाउंटर हुआ है। दिल्ली के एलएसआर कॉलेज के पास हुए इस एनकाउंटर में पुलिस ने 1 लाख के इनामी बदमाश इकबाल को गिरफ्तार किया है। 

इकबाल इसी साल मई में गौतमबुद्ध नगर में हुई 65 लाख की लूट में शामिल था। इस मामले मामले में UP पुलिस के एनकाउंटर में इसका एक साथी मार गया था, लेकिन ये बच के निकल गया था। 

पुलिस को इकबाल के एलएसआर कॉलेज के पास पहुंचने की खबर मिली थी। जिसके बाद जाल बिछाया गया और जैसे ही वो कार से वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे घेर लिया। उसे सरेंडर करने को कहा गया। लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली इकबाल के पैर में लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News News in Hindi के लिए क्लिक करें दिल्ली सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement