Friday, March 29, 2024
Advertisement

फिर खराब हुई दिल्ली की हवा, एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 298 रहा जो खराब की श्रेणी में आता है। हालांकि, PM 2.5 और PM 10 पहले जिनता ही रहा।

IANS Written by: IANS
Updated on: December 02, 2018 12:14 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली: दिल्ली में सांस लेना फिर से मुश्किल होने लगा है। रविवार की सुबह की स्थिति बेहर खराब नजर आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 298 रहा जो खराब की श्रेणी में आता है। हालांकि, PM 2.5 और PM 10 पहले जिनता ही रहा। शनिवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई थी। शनिवार को समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 299 रहा था। 

हालांकि दिल्ली की सुबह के वक्त दिखाई दी धुंध का एक कारण मौसम भी था। रविवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में आसमान साफ रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है।"

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News News in Hindi के लिए क्लिक करें दिल्ली सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement